facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

भारत-न्यूजीलैंड में डिजिटल भुगतान और FTA पर बातचीत तेज, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता, डिजिटल पेमेंट, एफटीए, हवाई सेवा और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Last Updated- March 17, 2025 | 10:38 PM IST
India New Zealand Trade

भारत और न्यूजीलैंड ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। दोनों ही देश इस खंड में सहयोग जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमत्री क्रिस्टोफर लक्सन के मौजूदा भारत दौरे में दोनों देश दोतरफा व्यापार एवं निवेश से जुड़ी संभावनाएं तलाशने की दिशा में आगे बढ़ने में भी दिलचस्पी दिखाई है।

लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद दोनों देशों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर दोबारा बातचीत शुरू की है। इसके एक दिन बाद लक्सन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय बातचीत की। दोनों ही नेताओं ने इन सभी विषयों पर संवाद शुरू करने और जल्द से जल्द समाधान खोजने के लिए अपने-अपने वरिष्ठ प्रतिनिधियों को अधिकृत करने की भी घोषणा की।

वर्ष 2023-24 में भारत ने न्यूजीलैंड को कुल 53.5 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया जबकि आयात 33.5 करोड़ डॉलर का रहा। इस तरह उक्त अवधि में कुल 87.3 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुओं एवं सेवाओं का आयात-निर्यात हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश में निरंतरता का स्वागत किया। न्यूजीलैंड भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिहाज से 59वां सबसे बड़ा देश है जहां से साल 2000 से 8.72 करोड़ डॉलर एफडीआई आया है।

दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘दोनों ही देश एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाकर और एक दूसरे की चिंताओं को दूर कर द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस द्विपक्षीय समझौते दोनों देशों को परस्पर लाभ मिलेगा और निवेश में तेजी आएगी।‘

दोनों नेता आपसी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान खोजने और व्यापार एवं अन्य विषयों पर तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने पर सहमत हुए। बातचीत के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग में कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में बदलाव, क्वांटम टेक्नोलजी, जैव-तकनीक में प्रगति और विनिर्माण में तेजी से से दोनों देशों को लाभ पहुंचेगा।

दोनों ही पक्षों ने सीमा शुल्क सहयोग व्यवस्था (सीसीए) के अंतर्गत अथॉराइज्ड ऑपरेशंस म्युचुअल रिकग्निशन अरेंजमेंट (एईओ-एमआरए) पर हुए हस्ताक्षर का भी स्वागत किया। सीसीए पर 2024 में हस्ताक्षर हुए थे जिससे दोनों देशों के बीच वस्तुओं की आवाजाही आसान हो जाएगी।

दोनों देश द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते को नया रूप देने पर भी सहमत हुए। इसके बाद दोनों देश अपनी विमानन कंपनियों को दोनों देशों के बीच सीधी-हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी सहमत हुए। भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों ने समझौते के कई मसौदों पर भी हस्ताक्षर किए। इनमें बागवानी और वानिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना भी शामिल है जिससे ज्ञान एवं शोध का आपस में आदान-प्रदान हो सकेगा। इसके अलावा फसलों की कटाई के बाद विपणन ढांचे और तकनीकी आदान-प्रदान में भी मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement