facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

भारत ने 2023-24 में अभी तक रिकॉर्ड 41,010 पेटेंट दिए: Piyush Goyal

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ यह एक रिकॉर्ड है। 2023-24 में सर्वाधिक पेटेंट दिए गए।’

Last Updated- November 17, 2023 | 1:05 PM IST
Piyush Goyal
Representative Image

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इस वित्त वर्ष में 15 नवंबर तक ‘‘सर्वाधिक’’ 41,010 पेटेंट प्रदान किए हैं। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ यह एक रिकॉर्ड है। 2023-24 में सर्वाधिक पेटेंट दिए गए।’

इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह एक ‘‘उल्लेखनीय उपलब्धि’’ है। यह नवाचार-संचालित ज्ञान अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के युवाओं को इस तरह की प्रगति से काफी फायदा होगा।’’

यह भी पढ़ें : सरकार अगले दो सप्ताह में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां मंगाएगी : खान सचिव

प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा था कि भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि यहां के युवाओं के बढ़ते नवोन्मेषी उत्साह को दर्शाती है। यह भविष्य के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदनों में 31.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

First Published - November 17, 2023 | 12:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट