facebookmetapixel
Advertisement
India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

भारत मध्यम अवधि में बजट घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्धः फिच

Advertisement

फिच ने कहा कि भारत वित्त वर्ष 2024-25 में अपने राजकोषीय घाटे को नीचे लाने के लिए रिजर्व बैंक से मिले लाभांश का उपयोग कर रहा है।

Last Updated- September 10, 2024 | 7:09 PM IST
India committed to reducing budget deficit in medium term: Fitch भारत मध्यम अवधि में बजट घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्धः फिच

रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को कहा कि भारत उच्च सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और गठबंधन सरकार की मांगों पर ध्यान केंद्रित करने के बावजूद मध्यम अवधि में बजट घाटे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

फिच रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने बजट घाटे के लक्ष्यों को हासिल किया है या उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वजह से भारत की राजकोषीय विश्वसनीयता बेहतर हुई है।

फिच ने कहा कि भारत वित्त वर्ष 2024-25 में अपने राजकोषीय घाटे को नीचे लाने के लिए रिजर्व बैंक से मिले लाभांश का उपयोग कर रहा है। यह दर्शाता है कि देश अतिरिक्त खर्च के बजाय राजकोषीय मजबूती को प्राथमिकता देता है।

Also read: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28 प्रतिशत GST से रेवेन्यू कलेक्शन 412 प्रतिशत बढ़ा: FM Sitharaman

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि भारत सरकार मध्यम अवधि में बजट घाटे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा गठबंधन में शामिल पक्षों की तरफ से रखी जाने वाली मांगों और उच्च सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के जरिये आर्थिक वृद्धि तेज करने की सरकारी कोशिशों के बावजूद है।’’

जुलाई में पेश किए गए 2024-25 के पूर्ण बजट में सरकार ने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को घटाकर 4.9 प्रतिशत कर दिया, जबकि फरवरी के अंतरिम बजट में इसके 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने मई में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये का लाभांश स्वीकृत किया था।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 7:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement