facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

दुबई से जुड़े Forex Scam का पर्दाफाश; निजी बैंक कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शेल कंपनियां बनाईं गईं और निवेश धोखाधड़ी से मिले पैसे को सफेद करने के लिए खोले गए कई फर्जी खाते

Last Updated- November 17, 2025 | 4:17 PM IST
SCAM
Representational Image

Forex Scam: दिल्ली पुलिस ने दुबई से संचालित विदेशी मुद्रा व्यापार घोटाले में शामिल एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के साथ संबंधों के आरोप में एक निजी बैंक के सेल्स मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान फर्जी खाते मुहैया कराने वाले अनुराग कुमार, एक निजी बैंक के सेल्स मैनेजर जीशान सैयद और धोखाधड़ी व जालसाजी में पूर्व में शामिल रहे प्रमुख संचालक हिमांशु गुप्ता के रूप में हुई है।

शेल कंपनियां बनाईं, फर्जी खाते खोले

पुलिस ने बताया कि वे कथित तौर पर एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसने शेल कंपनियां बनाईं और निवेश धोखाधड़ी से मिले पैसे को सफेद करने के लिए कई फर्जी खाते खोले। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से लोगों को लुभाता था और फर्जी विदेशी मुद्रा व्यापार लाभ दिखाने के लिए डैशबोर्ड में हेराफेरी करता था।

इसके बाद लोगों को बार-बार पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किया जाता था, जिसे बाद में ‘‘रीबूटज सिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड’’ और ‘‘थिंकसिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड’’ जैसी संस्थाओं के तहत बनाए गए खातों के एक नेटवर्क के माध्यम से भेजा जाता था।

साइबर अपराधियों के हवाले बैंकिंग किट

पुलिस ने कहा कि इन कंपनियों की पूरी बैंकिंग किट – जिसमें ATM कार्ड, चेक बुक, खातों से जुड़े सिम कार्ड और नेट-बैंकिंग विवरण शामिल हैं – दुबई में बैठे साइबर अपराधियों के हवाले कर दी गई थीं। उन्होंने बताया कि हैंडलर अब्दुल उर्फ ​​विक्की फिलहाल जांच के दायरे में है। तीनों आरोपियों को दिल्ली और फरीदाबाद में अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अनुराग कुमार ने कथित तौर पर कई फर्जी खाते खोले और दो लाख रुपये के भुगतान पर उनका नियंत्रण अन्य आरोपियों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सदस्यों की पहचान करने और धन के अंतरराष्ट्रीय प्रवाह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement