facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

देश की राजकोषीय स्थिति में आया सुधार : रेड्डी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:44 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर वाई वी रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश की राजकोषीय स्थिति में सुधार आया है।


रेड्डी ने नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि फिलहाल केन्द्रीय राजकोषीय स्थिति सुधरी है लेकिन मेरा मानना है कि कई तरह के राजकोषीय दबाव आंकड़ों में पूरी तरह परिलक्षित नहीं होते।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि अर्थव्यवस्था के दबाव में कच्चे तेल के बढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय दामों का असर पड़ा है या नहीं। इस समय कच्चे तेल की कीमत 135 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। भारत का राजकोषीय घाटा 2008-09 में घटकर जीडीपी का ढाई प्रतिशत हो गया। पूर्व वित्त वर्ष में यह 3.1 प्रतिशत था।

राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) कानून में प्रावधान किया गया है कि सरकार को राजकोषीय घाटा कम कर तीन प्रतिशत तक लाना चाहिए और 2008-09 के दौरान राजस्व घाटा समाप्त हो।

रेड्डी ने संकेत किया कि जीडीपी के प्रतिशत के रूप में भारत का राजकोषीय घाटा दुनिया में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे में गिरावट हालांकि सार्वजनिक व्यय में कमी के कारण हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक निवेश में कमी आई है। आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि राज्यों का राजकोषीय घाटा भी काफी कम हुआ है।

Advertisement
First Published - May 26, 2008 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement