facebookmetapixel
Advertisement
Air India को पटरी पर आने में लगेंगे 10 साल! टाटा चेयरमैन ने बताई बड़ी वजहप्रधानमंत्री मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर IT मंत्रालय ने मेटा से माँगा जवाबचीन के सस्ते AI मॉडल बने अमेरिका के लिए खतरा! जेफरीज की वॉर्निंग, निवेशक क्यों हो जाएं सतर्क?Coal India: Q1 के बाद ब्रोकरेज बंटे, किसी ने दिया ₹475 का टारगेट तो किसी ने दी ‘Reduce’ की सलाहEPFO Update: शादी के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, EPF के पैसे मिलने में हो सकती है बड़ी दिक्कतAdani Green Share Price: बैटरी स्टोरेज पर बड़ा दांव, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; आगे क्यों दिख रही दमदार ग्रोथ?अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कम

संवेदनशील उत्पादों का आयात बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:10 AM IST

भारत में संवेदनशील उत्पादों के आयात वित्त वर्ष 2008-09 की अप्रैल से फरवरी की अवधि के दौरान 30.5 फीसदी बढ़कर 43,000 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 32 953 करोड़ रुपये का आयात हुआ था। संवेदनशील उत्पादों में वे चीजें शामिल हैं, जिनकी घरेलू उद्योग पर पड़ने वाले असर के मद्देनजर निगरानी की जाती है।
वित्त वर्ष 2008-09 की उक्त 11 महीने के दौरान खाद्य तेल का आयात बढ़कर 12,542.29 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 10,216. 81 करोड़ रुपये था। सरकार के मुताबिक मुख्य तौर पर कच्चे पाम आयल के आयात में बढ़ोतरी के कारण खाद्य तेल के आयात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उक्त अवधि में सभी जिंसों के आयात की कीमत बढ़कर 12,23,213 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की समीक्षाधीन अवधि में यह 9,17,179 करोड़ रुपये थी।
बयान के मुताबिक खाद्य तेल, फल व सब्जियां, वाहन, कपास व रेशम, रबर, शराब, संगमरमर, ग्रेनाइट, चाय व काफी और दूध तथा दुग्ध उत्पाद की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अचार और अनाज के आयात में कमी आई है।

Advertisement
First Published - April 30, 2009 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement