facebookmetapixel
Advertisement
SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्स

GST Council 56th Meeting: कब और कहां होगी बैठक? जानें क्या हो सकती है घोषणा

Advertisement

GST Council की बैठक आज सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में शुरू होगी। यह बैठक आमतौर पर विज्ञान भवन में आयोजित की जाती है। बैठक का समापन कल, 4 सितंबर को होगा।

Last Updated- September 03, 2025 | 9:15 AM IST
GST
Representative Image

GST Council 56th Meeting: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद (GST Council) की 56वीं बैठक आज, बुधवार 3 सितंबर से शुरू हो रही है। इस दो दिवसीय बैठक में टैक्स स्लैब में बदलाव पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक ऐसे समय हो रही है जब सरकार ने नए जीएसटी सुधार अक्टूबर की शुरुआत तक लागू करने की डेडलाइन तय की है।

बैठक कहां और कितने बजे होगी

56वीं जीएसटी परिषद की बैठक आज सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में शुरू होगी। यह बैठक आमतौर पर विज्ञान भवन में आयोजित की जाती है। बैठक का समापन कल, 4 सितंबर को होगा।

GST Council क्या है

जीएसटी परिषद सरकार और राज्यों के बीच कर प्रणाली के तहत टैक्स रेट, छूट और अनुपालन से जुड़े फैसले लेने के लिए जिम्मेदार होती है।

बैठक में क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान

इस बैठक में 12% और 28% स्लैब में बदलाव की उम्मीद है। संभावना है कि 12% टैक्स वाली अधिकांश वस्तुएं 5% स्लैब में और 28% वाली चीजें 18% स्लैब में आ सकती हैं।

क्या हो सकता है सस्ता?

टैक्स स्लैब में बदलाव से टूथपेस्ट, शैंपू, टैल्कम पाउडर, टीवी, एयर कंडीशनर, कार और बाइक जैसी चीजें सस्ती हो सकती हैं। वहीं, फ्लाइट टिकट जैसी चीजों पर टैक्स बढ़ सकता है।

बैठक में कौन होंगे शामिल

56वीं जीएसटी परिषद बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इसके अलावा परिषद में केंद्रीय राज्य मंत्री, अतिरिक्त सचिव, सीबीईसी अध्यक्ष, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

कौन से उत्पादों पर टैक्स नहीं बदलेगा?

तंबाकू और अन्य लग्जरी सामान जैसे ‘सिन’ उत्पादों पर 40% टैक्स जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement