facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

GST Collection: नवंबर में 15% बढ़ा जीएसटी संग्रह, सरकार की झोली में आए 1.68 लाख करोड़ रुपये

2023 में नवंबर का GST कलेक्हाशन हालांकि अक्टूबर में जुटाए गए 1.72 लाख करोड़ रुपये से कम है, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद से यह दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है।

Last Updated- December 01, 2023 | 9:23 PM IST
GST

घरेलू आर्थिक गतिविधि बढ़ने और त्योहारों के दौरान खरीदारी के कारण जीएसटी संग्रह नवंबर महीने में 15 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.45 लाख करोड़ रुपये था।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नवंबर 2023 में सकल जीएसटी संग्रह 1,67,929 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 30,420 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 38,226 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 87,009 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,198 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 12,274 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,036 करोड़ रुपये सहित) रहा।

इस साल नवंबर का संग्रह हालांकि अक्टूबर में जुटाए गए 1.72 लाख करोड़ रुपये से कम है, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद से यह दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2023 का संग्रह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। यह 2023-24 के दौरान नवंबर तक सालाना आधार पर किसी भी महीने के लिए सबसे अधिक वृद्धि है।

चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक सकल जीएसटी संग्रह 13,32,440 करोड़ रुपये है, जो औसतन 1.66 लाख करोड़ रुपये प्रति माह है। यह संग्रह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 11.9 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष में यह छठी बार है, जब किसी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार है। ईवाई के कर भागीदार सौरभ अग्रवाल ने कहा कि उच्च जीएसटी संग्रह मुख्य रूप से घरेलू आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि, त्योहारों के दौरान मांग अधिक होने और कर प्रशासन की मुस्तैदी के कारण है।

उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों को भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता का संकेत कहा जा सकता है।

अग्रवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, लद्दाख आदि में जीएसटी संग्रह बढ़ने से देश के इन हिस्सों में खपत में वृद्धि का संकेत मिलता है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि सीजीएसटी संग्रह मामूली रूप से बजट अनुमान से अधिक रहेगा।”

First Published - December 1, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट