facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

GST Collection July: शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.7 % बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़, रिफंड में उछाल का असर

Advertisement

निर्यातकों को जीएसटी रिफंड 20 फीसदी बढ़ा और कुल मिलाकर 10,000 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक रहा, जिससे आयात से शुद्ध राजस्व 7.5 फीसदी बढ़कर 42,548 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- August 01, 2025 | 11:39 PM IST
GST

जुलाई महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से सरकार का शुद्ध राजस्व महज 1.7 फीसदी बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा। रिफंड में तेज वृद्धि के कारण शुद्ध संग्रह पर असर पड़ा है। सकल जीएसटी संग्रह 7.5 फीसदी बढ़कर लगभग 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा। शुद्ध जीएसटी संग्रह में फरवरी के बाद से सबसे धीमी वृद्धि हुई है। जून में शुद्ध जीएसटी संग्रह 3.3 फीसदी बढ़ा था।

घरेलू लेनदेन से सकल राजस्व 6.7 फीसदी बढ़ा मगर रिफंड जुलाई 2024 के 8,000 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक बढ़कर लगभग 17,000 करोड़ रुपये रहने से शुद्ध जीएसटी प्रा​प्तियां पिछले साल की समान अव​धि से 0.2 फीसदी कम रहीं।

निर्यातकों को जीएसटी रिफंड 20 फीसदी बढ़ा और कुल मिलाकर 10,000 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक रहा, जिससे आयात से शुद्ध राजस्व 7.5 फीसदी बढ़कर 42,548 करोड़ रुपये रहा। जुलाई में जीएसटी संग्रह के आंकड़े जून में किए गए लेनदेन के होते हैं। जून में शुद्ध जीएसटी प्रा​प्तियां 1.59 लाख करोड़ रुपये रही थीं जबकि मई में 1.73 लाख करोड़ रुपये और अप्रैल में 2.09 लाख करोड़ रुपये का राजव मिला था।

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में शुद्ध जीएसटी प्रा​प्तियां 8.4 फीसदी बढ़कर 7.11 लाख करोड़ रुपये रही। इसमें घरेलू लेनदेन से राजस्व 6.1 फीसदी बढ़कर 5.6 लाख करोड़ रुपये और आयात से जीएसटी राजस्व 18.1 फीसदी बढ़कर लगभग 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा। चार महीनों में सकल जीएसटी संग्रह 8.18 लाख करोड़ रुपये रहा और रिफंड लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement