facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

कुछ स्टील उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश

Advertisement

घरेलू विनिर्माताओं को आयात में अचानक वृद्धि से बचाने के लिए ऐसा किया गया। यह सिफारिश भारतीय इस्पात संघ की शिकायत पर की गई जांच के बाद आई है।

Last Updated- August 17, 2025 | 8:16 PM IST
Steel

वाणिज्य मंत्रालय की शाखा DGTR ने कुछ समतल स्टील उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है। घरेलू विनिर्माताओं को आयात में अचानक वृद्धि से बचाने के लिए ऐसा किया गया। यह सिफारिश भारतीय इस्पात संघ की शिकायत पर की गई जांच के बाद आई है।

इस शिकायत में कहा गया था कि विदेशों से भारी मात्रा में स्टील का आयात हो रहा है, जिससे भारतीय कंपनियों को नुकसान हो रहा है। जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर, सरकार ने अप्रैल में ही 200 दिनों के लिए 12% का अस्थायी सुरक्षा शुल्क लगाया था।

Also Read: Gold Price Outlook: क्या अभी और सस्ता होगा सोना? एक्सपर्ट्स से समझें अगले हफ्ते कैसी रहेगी सोने की चाल

पहले साल के लिए 12% शुल्क की सिफारिश की

व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने एक नोटिफिकेशन में कहा, ”अंतिम रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण भारत में संबंधित उत्पाद के आयात में हाल ही में अचानक, तेज और महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है… और यह घरेलू उद्योग/ विनिर्माताओं को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।”

DGTR ने पहले साल के लिए 12%, दूसरे साल के लिए 11.5% और तीसरे साल के लिए 11% शुल्क लगाने की सिफारिश की है। भारतीय इस्पात संघ ने अपने सदस्यों की ओर से गैर-मिश्रधातु और मिश्रधातु समतल स्टील उत्पादों के आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने के लिए आवेदन दायर किया था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 8:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement