facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Biparjoy: चक्रवात के असर से उबरे सरकारी बंदरगाह

Advertisement

जुलाई के दौरान ढुलाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इससे वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि 1.7 फीसदी हुई

Last Updated- August 14, 2023 | 11:02 PM IST
Cargo handling increased at major ports, record 795 million tonnes of cargo handled in 2022-23

सरकार संचालित बंदरगाहों पर जून में चक्रवात बिपरजॉय के कारण यातायात लगभग सपाट था लेकिन इसमें जुलाई में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। यह जानकारी भारतीय बंदरगाह एसोसिएशन (आईपीए) के अनंतिम आंकड़ों में दी गई है। देश के प्रमुख 12 बंदरगाहों में जुलाई के दौरान करीब 6.62 करोड़ टन माल की ढुलाई हुई।

इन बंदरगाहों पर वित्त वर्ष 24 में संचयी रूप से 2665.1 लाख टन कच्चे माल और वस्तुओं की ढुलाई हुई थी और इस वित्त वर्ष में बीते वर्ष की तुलना में 2.35 फीसदी की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रमुख जिंसों जैसे कच्चे तेल और कोयले में थोड़ी वृद्धि हुई या कमी हुई जबकि कुकिंग कोयले (10 प्रतिशत), लौह अयस्क के पेलेट्स (30 प्रतिशत) और उर्वरक में (54 प्रतिशत) जबरदस्त वृद्धि नजर आई। इस अवधि के दौरान कंटेनर की ढुलाई में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जुलाई के दौरान ढुलाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इससे वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि 1.7 फीसदी हुई। कोविड महामारी के बाद से सरकार संचालित बंदरगाहों में हर साल 7 से 9 फीसदी की वृद्धि हो रही थी लेकिन इस वित्त वर्ष में घट रहा है। इसका कारण यह है कि अप्रैल और जून में सालाना आधार पर नगण्य वृद्धि दर्ज हुई। केंद्र प्रमुख बंदरगाहों से वस्तुओं की ढुलाई बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसके लिए सरकार ने कई परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

हालांकि गैर प्रमुख बंदरगाहों में राज्य संचालित बंदरगाह और निजी बंदरगाह शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement