facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

वैश्विक खाद्यान्न उत्पादन बढ़ेगा, पर फिलहाल नहीं घटेंगी कीमतें

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 AM IST

विश्व स्तर पर खाद्य पदार्थों की पैदावार बढ़ने के बावजूद 2008-09 में उनकी कीमतों में बहुत ज्यादा कमी आने की उम्मीद नहीं के बरबर है।


संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि खाद्य पदार्थों का उपयोग बढ़ा है, ऐसे में आने वाले समय में कीमतों के नीचे आने की उम्मीद कम ही है।

साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर कीमतों पर रोक लगानी है तो भंडार को बढ़ाने की आवश्यकता है। 2007-08 के दौरान कीमतों में तेजी की वजह से बाजार में अफरा तफरी का माहौल था । इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व आपूर्ति और मांग में संतुलन नहीं होने की वजह से बाजार में जल्द सुधार आएगा, ऐसी उम्मीद नहीं है।

दूसरे खाद्य पदार्थों की तुलना में गेहूं की आपूर्ति में सबसे अधिक सुधार आने की उम्मीद है और अगर सब कुछ उम्मीद के ही मुताबिक होता है तो धीरे धीरे निर्यात पर लगे रोक को भी हटाए जाने की उम्मीद की जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोग में हो रही बढ़ोतरी की वजह से कीमतों में सुधार के लिए कम से कम दो अच्छे मौसम की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - May 23, 2008 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement