facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

GDP ग्रोथ रेट 2024 में मामूली घटकर 6.3% रहेगी: रिपोर्ट

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष के संदर्भ में वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर के चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Last Updated- November 20, 2023 | 4:18 PM IST
India GDP growth forecast
Representative Image

भारत की वास्तविक वैश्विक घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर अगले साल मामूली गिरावट के साथ 6.3 प्रतिशत रहेगी। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने सोमवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

उसने कहा कि अगला कैलेंडर साल दो हिस्सों का होगा, जिसमें आगामी आम चुनाव से पहले सरकारी खर्च वृद्धि का मुख्य चालक होगा, जबकि चुनाव के बाद यह निवेश वृद्धि में खासकर निजी क्षेत्र से फिर से तेजी लाएगा। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष के संदर्भ में वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर के चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है।

गोल्डमैन सैक्स ने कहा, “इस क्षेत्र में भारत में संरचनात्मक वृद्धि की सबसे अच्छी संभावनाएं हैं। हमारा मानना है कि 2024 में जीडीपी वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत पर मजबूत रहने की संभावना है।”

यह भी पढ़ें : अनसिक्योर्ड बैंक लोन पर जोखिम भार बढ़ाना सही कदम: Moody’s

रिपोर्ट में कहा गया कि देश वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों, डॉलर की लगातार मजबूती और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं जैसे संभावित बाहरी झटकों के प्रति कम ‘संवेदनशील’ है।

ब्रोकरेज ने कहा कि वृद्धि परिदृश्य को लेकर जोखिम समान रूप से संतुलित हैं, लेकिन “मुख्य घरेलू जोखिम राजनीतिक अनिश्चितता से उत्पन्न हो रहा है, क्योंकि 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में आम चुनाव होने वाले हैं।”

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ चुनावी मौसम पहले से ही चल रहा है। इसके बाद आम चुनाव का मौसम शुरू होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन चुनावों के नतीजों पर निवेशकों द्वारा आर्थिक सुधारों और/या नीति निरंतरता के दृष्टिकोण से ‘गहराई से नजर’ रखी जाएगी।

फर्म ने संभावना जताई है कि प्रमुख उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 2024 में 5.1 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, रिजर्व बैंक का अनुमान है कि मुद्रास्फीति 4.7 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, यह 2023 में अनुमानित 5.7 प्रतिशत की मुद्रास्फीति की दर से कम है।

First Published - November 20, 2023 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट