facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

मार्च में घटी ईंधन खपत

Advertisement

मार्च 2024 में ईंधन की कुल खपत 210.9 लाख टन रही है, जो मार्च 2023 के 212.2 लाख टन से कम है।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:56 PM IST
Fuel, Petrol

मार्च में भारत में ईंधन की खपत पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.6 प्रतिशत कम हुई है। पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों से पता चलता है कि पेट्रोलियम कोक का इस्तेमाल कम होने की वजह से ऐसा हुआ है।

मार्च 2024 में ईंधन की कुल खपत 210.9 लाख टन रही है, जो मार्च 2023 के 212.2 लाख टन से कम है। वित्त वर्ष 2024 (2023-24) में ईंधन की खपत 4.6 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि यह वृद्धि वित्त वर्ष 2023 में हुई 10.57 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में कम है।

सामान्यतया तेल की मांग फरवरी के आखिर से बढ़नी शुरू होती है और भारत में तापमान बढ़ने के साथ इसमें बढ़ोतरी जारी रहती है। मार्च महीने में इसके पिछले महीने की तुलना में खपत में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डीजल की बिक्री मार्च में 3 प्रतिशत बढ़कर 80.3 लाख टन हो गई है। पिछले 12 महीनों में बिक्री की स्थिति देखें तो यह मई 2023 में 82.1 लाख टन के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर थी।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement