facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

मुक्त व्यापार, जलवायु प्रमुख प्राथमिकताएं- अमिताभ कांत

Advertisement

कांत ने कहा कि आने वाले दशकों में सभी विकास दक्षिणी देशों से होंगे क्योंकि वहां युवाओं की अधिक आबादी है।

Last Updated- August 25, 2023 | 11:09 PM IST
Amitabh Kant

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत के लिए जी20 अध्यक्षता की प्रमुख प्राथमिकताएं मुक्त व्यापार समझौतों से वृद्धि को बढ़ावा देना, जलवायु परिवर्तन और रकम जुटाने पर ठोस कार्रवाई, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी), डिजिटल परिवर्तन और महिलाओं के नेतृत्व में तेजी लाना है।

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित बी20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 में कांत ने कहा कि भारत का विकास दर्शन मानवता के दृष्टिकोण पर आधारित है जो जी20 के उद्देश्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ में समाहित है। उन्होंने कहा कि इन्हें हासिल करने के लिए प्राथमिकताएं तैयार की गई हैं।

कांत ने कहा कि आने वाले दशकों में सभी विकास दक्षिणी देशों से होंगे क्योंकि वहां युवाओं की अधिक आबादी है।

Also read: B20 Summit: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा-आर्थिक वृद्धि के लिए महंगाई पर काबू जरूरी

उन्होंने कहा कि इसलिए, इस क्षेत्र की वृद्धि और विकास की जरूरतों को पूरा करने और नए दृष्टिकोण, संस्थानों और वित्तीय उपकरणों के निर्माण के लिए संसाधनों की आवश्यकता है जो इसके विकास को गति देंगे।

साथ ही कांत ने कहा कि भारत डिजिटल उपकरणों के उपयोग और वित्तीय समावेशन पहलों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपने अनुभव बताने के लिए तैयार है। सरकार ने भारत में बने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना उपकरण जैसे आधार, कोविन, यूपीआई, डिजिलॉकर और भारत के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाला भाषा मंच भाषिनी को जी20 देशों में बढ़ावा दिया है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement