facebookmetapixel
Advertisement
केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में कोर्ट से क्लीन चिट: क्या अब बदल जाएगी 2026 की राजनीति?भारत विभाजन का गवाह ‘जिन्ना हाउस’ होगा नीलाम, ₹2600 करोड़ के इस बंगले की लगेगी बोलीफरवरी में UPI लेनदेन में मामूली गिरावट, कुल 26.84 लाख करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शनGST की शानदार रफ्तार: फरवरी में शुद्ध राजस्व 7.9% बढ़ा, ₹1.61 लाख करोड़ पहुंचा संग्रहफिनो पेमेंट्स बैंक के CEO की गिरफ्तारी से हड़कंप, गेमिंग और सट्टेबाजी के अवैध लेनदेन पर बड़ी कार्रवाईबाजार की गिरावट में भी चमके वायर शेयर: पॉलिकैब और KEI इंडस्ट्रीज ने बनाया नया रिकॉर्डईरान-इजरायल युद्ध का बाजार पर दिख सकता है असर, सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट का डरपेंट दिग्गजों पर दोहरी मार: महंगे कच्चे तेल और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने बिगाड़ा एशियन पेंट्स का गणितएमेजॉन इंडिया का बड़ा धमाका: 12.5 करोड़ उत्पादों पर रेफरल शुल्क खत्म, विक्रेताओं की होगी भारी बचतVolvo India का यू-टर्न: 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनने का लक्ष्य बदला, अब बाजार तय करेगा रफ्तार

बेहतर मॉनसून से घट सकती हैं खाद्य कीमतें: RBI रिपोर्ट

Advertisement

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की अच्छी बारिश, खाद्य कीमतों में राहत की उम्मीद: RBI रिपोर्ट

Last Updated- June 27, 2024 | 10:11 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट के अनुसार 2024 में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक रहना आगामी खरीफ सीजन के लिए अच्छा संकेत है और इससे खाद्य कीमतों पर दबाव कम हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि यह असमान है। वहीं राजकोषीय घाटे में कमी के मामले में स्थिति प्रगति पर है।

मई महीने में समग्र महंगाई दर गिरकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो अप्रैल के 4.83 प्रतिशत से कम है। इस गिरावट के बावजूद खाद्य महंगाई लगातार चौथे महीने उच्च स्तर पर बनी हुई है और यह मई में 8.5 प्रतिशत पार कर गई। प्रमुख क्षेत्र की महंगाई दर, जिसमें खाद्य व ईंधन शामिल नहीं होता, मई महीने में गिरकर 3 प्रतिशत पर आ गई है, जो मौजूदा सीपीआई श्रृंखला का निचला स्तर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वहीं दूसरी ओर बृहद आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के कारण वास्तविक जीडीपी वृद्धि लगातार आगे बढ़ रही है। वैश्विक झटकों के बावजूद विदेशी क्षेत्र सुधर रहा है। घरेलू स्तर पर मजबूत पूंजी और नकदी अनुपातों, परिसंपत्ति हानि के स्तर में कमी तथा मुनाफे में वृद्धि के साथ वित्तीय स्थिति बेहतर बनी हुई है।

मौद्रिक नीति समिति ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा आर्थिक परिदृश्य कुछ सकारात्मक वजहों के साथ बेहतर स्थिति दिखा रहा है। घरेलू मांग तेज है। कारोबारी भरोसा बढ़ा है। इसकी वजह से भारत कई अन्य वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement