facebookmetapixel
Advertisement
मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पारमिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी के बाद अब कहां बनेगा पैसा? IT, प्राइवेट बैंक और FMCG पर ब्रोकरेज का दांवपर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमानबॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनी

फ्लेक्सी स्टॉफिंग में लगातार दूसरी बार चौथी तिमाही में ​गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 10:17 PM IST
Future jobs in India

फ्लेक्सी स्टॉफिंग में लगातार दूसरी बार चौथी तिमाही में ​गिरावट रही। इंडियन स्टॉफिंग फेडरेशन (ISF) ने मंगलवार को फ्लेक्सी उद्योग पर जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में नई फ्लेक्सी नौकरियों में तिमाही के आधार पर 0.4 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पहले तीसरी तिमाही में इस उद्योग में 0.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई थी।

हालांकि वित्त वर्ष 23 में फ्लेक्सी स्टॉफिंग उद्योग ने नई नौकरियों में सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। औद्योगिक निकाय आईएसएफ ने सामूहिक रूप से 1.77 लाख नई फ्लेक्सी नौकरियों को सृजन किया। प्रमुख उद्योगों जैसे ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, निर्माण, पर्यटन और आतिथ्य, उपभोक्ताओं के लिए टिकाऊ वस्तुओं और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में विशेष तौर पर रोजगार बढ़ने के कारण नई फ्लेक्सी नौकरियों के सृजन को बढ़ावा मिला।

रिपोर्ट में चुनिंदा कार्य के लिए अल्पावधि की अनुबंध की नौकरियां पर नियुक्ति के रुझान को शामिल किया गया है। इंडियन स्टॉफिंग फेडरेशन की नई फ्लेक्सी नौकरियों के आंकड़े में जनरल फ्लेक्सी स्टॉफिंग और आईटी फ्लेक्सी स्टॉफिंग उद्योगों के आंकड़े शामिल हैं।

इस रिपोर्ट में उजागर किया गया है कि इंडियन स्टॉफिंग फेडरेशन के सदस्यों ने मार्च 2023 तक कुल 14.4 लाख नई फ्लेक्सी श्रमबल को रोजगार दिया था।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement