facebookmetapixel
Artemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बलविश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में चमकेगी भारत की विकास गाथा, दुनिया देखेगी ग्रोथ इंजन का दम

वित्त वर्ष 2022-23 में एक्सपोर्ट के 760 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने की उम्मीद

Last Updated- March 28, 2023 | 10:47 PM IST
Export

भारत का कुल निर्यात – वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात हालिया वित्त वर्ष 2022-23 में 760 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को दी।

बीते वित्त वर्ष में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 676 अरब डॉलर था।अप्रैल-फरवरी के दौरान वस्तुओं के निर्यात में 7.5 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 405.94 अरब डॉलर हो गया था।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक इस आलोच्य अवधि के दौरान सेवा निर्यात 30.4 फीसदी बढ़कर 296.94 अरब डॉलर हो गया। गोयल ने कहा, ‘‘आलोचना करने वाले गलत साबित हुए हैं। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत का निर्यात (मंगलवार को) 750 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। वस्तुओं और सेवाओं दोनों के निर्यात में वृद्धि हुई है।’’

गोयल ने एसोचैम के सालाना अधिवेश 2023 में कहा, ‘‘पूरे दुनिया मंदी की चपेट में है। ज्यादातर विकसित देशों में मुद्रास्फीति अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। ब्याज दरों में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत को छोड़कर पूरी दुनिया में निराशा का माहौल है लेकिन हमें भारत के प्रदर्शन के कारण गर्व है।’’

मंत्री ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)और ऑस्ट्रेलिया से मुक्त व्यापार समझौते का उद्योग ने स्वागत किया है। भारत विकसित देशों जैसे कनाडा, यूनाइटिड किंगडम और यूरोपियन यूनियन से व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहा है।

First Published - March 28, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट