facebookmetapixel
Advertisement
मराठी नहीं बोलने पर ऑटो-टैक्सी चलाने पर रोक? चालकों ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा10 साल में 97% सस्ता हुआ मोबाइल डेटा, खपत 128 गुना बढ़ी: रिलायंस जियोक्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, FY26 में 49% बढ़ा; जनधन योजना के 55 लाख नए खाते भी खुलेSEBI ने FY26 में किए म्युचुअल फंड से जुड़े ये बदलाव, हो रहा निवेशकों पर सीधा असरसरकार ने कच्ची चीनी आयात की शर्तें बदलीं, रिफाइनिंग-बिक्री के लिए दिया 2 महीने का समयSIP बनी ग्रोथ का सहारा, जुलाई में इक्विटी म्युचुअल फंड्स का AUM ₹48.5 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर₹3,143 करोड़ जुटाने की समयसीमा खत्म, Zee ने SAT से मांगी एक दिन की मोहलतIPO में निवेश का मौका! 21 साल पुरानी कंपनी का खुलने जा रहा IPO, ₹408-429 प्राइस बैंड तयइस राखी बहन-बेटी के नाम शुरू करें बचत, पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में 8.2% तक ब्याज का मौकाअब निजी कंपनियों को मिलेगी DRDO की मिसाइल तकनीक, बढ़ेगा देश में हथियारों का उत्पाद

वर्ष 2050 से घटनी शुरू होगी जीवाश्म ईंधन की मांग

Advertisement

अध्ययन में कहा गया है कि जीवाश्म ईंधन की मांग वर्ष 2070-71 तक 18.8-20.6 करोड़ टन तेल के समकक्ष रहने की संभावना है।

Last Updated- November 27, 2024 | 6:43 AM IST
COP28
Representative image

–देश में परिवहन क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन की उपयोगिता बनी रहेगी। ऊर्जा एवं अनुसंधान संस्थान टेरी के अध्ययन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के महत्त्वाकांक्षी परिदृश्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए परिवहन क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन की मांग 2050-51 से घटनी शुरू होगी और यह 2030-31 के स्तर से नीचे सन 2070-71 तक ही आ पाएगी।

अध्ययन में कहा गया है कि जीवाश्म ईंधन की मांग वर्ष 2070-71 तक 18.8-20.6 करोड़ टन तेल के समकक्ष रहने की संभावना है। इसमें 9.9-15.7 करोड़ टन तेल समकक्ष प्राकृतिक गैस होगी।

यह अध्ययन इस लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण है कि भारत समेत दुनिया भर के देशों ने 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य हासिल करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। शोध में कहा गया है कि ईवी की बढ़ती मांग को देखते हुए अकेले परिवहन क्षेत्र से बैटरी की मांग 70 प्रतिशत होगी और 52 प्रतिशत मांग चौपहिया वाहन क्षेत्र से होगी।  मध्यम और भारी वाहनों में बैटरी ऊर्जा की मांग 10 से 29 प्रतिशत रहेगी।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 6:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement