facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

संगठित क्षेत्र की सभी फैक्टरियों ने रखे ठेके पर श्रमिक

Advertisement

सर्वे में शामिल 1,98,628 फैक्टरियों में से 98.4 प्रतिशत ने 2019-20 में ठेके पर श्रमिकों को रखा है।

Last Updated- July 11, 2023 | 11:33 PM IST
manufacturing PMI

श्रम ब्यूरो के उद्योगों के सालाना सर्वे (SSI) के आंकड़ों के मुताबिक संगठित क्षेत्र की सभी फैक्टरियों ने ठेके पर कर्मचारी रखने शुरू कर दिए हैं। इससे देश में श्रम बल को ठेके पर रखे जाने की बढ़ती धारणा का पता चलता है।

सर्वे में शामिल 1,98,628 फैक्टरियों में से 98.4 प्रतिशत ने 2019-20 में ठेके पर श्रमिकों को रखा है। यह इसके पहले के साल की तुलना में 71 प्रतिशत ज्यादा है। 2011 में सिर्फ 28.3 प्रतिशत फैक्टरियों ने ठेके पर श्रमिकों को रखा था।

संगठित क्षेत्र में कुल कर्मचारियों में ठेके पर काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2019-20 में 50.2 लाख (38.4 प्रतिशत) हो गई है, जो 2011-12 में 36.1 लाख (34.6 प्रतिशत) थी। इंपैक्ट ऐंड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के विजिटिंग प्रोफेसर और श्रम अर्थशास्त्री केआर श्याम सुंदर ने कहा कि नई श्रम संहिता में न सिर्फ बाहरी कामों को ठेके पर कराने की अनुमति है, बल्कि प्रमुख गतिविधियों में भी ठेके पर श्रमिक रखे जा सकते हैं।

22 प्रमुख राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 2019-20 में श्रम ब्यूरो को रिपोर्ट करने वाली फैक्टरियों के आंकड़ों से पता चलता है कि चंडीगढ़ और उत्तराखंड ने पूरी तरह ठेके के श्रमिकों को नियुक्त किया, उसके बाद छत्तीसगढ़ ने 99.97 प्रतिशत, तमिलनाडु और दिल्ली ने 99.96 प्रतिशत और हरियाणा ने 99.82 प्रतिशत ठेके पर श्रमिकों की नियुक्ति की है। सबसे कम ठेके पर श्रमिक नियुक्त करने वाला राज्य तेलंगाना (83 प्रतिशत) है।

2011 से 2020 के बीच सीधे और ठेके के श्रमिकों के वेतन के बीच अंतर 24.6 प्रतिशत से घटकर 15.6 फीसद रह गया है।2019-20 में रोज भुगतान पर काम करने वाले ठेका श्रमिकों ने सबसे ज्यादा केरल में (554 रुपये कमाए। उसके बाद तमिलनाडु (548 रुपये), चंडीगढ़ (546 रुपये) ओडिशा (526 रुपये) का स्थान है।

वहीं सीधे काम करने वालों ने सबसे ज्यादा झारखंड(969 रुपये) में कमाए हैं और उसके बाद ओडिशा (783 रुपये) और चंडीगढ़ (657 रुपये) का स्थान है। भविष्य निधि और बोनस जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ का भुगतान करने वाली फैक्टरियों की हिस्सेदारी 2011 से 2020 के दौरान घटी है। 2019-20 में सिर्फ 67 प्रतिशत फैक्टरियों ने भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान किया है और सिर्फ 55 प्रतिशत फैक्टरियों ने बोनस दिया है जबकि 2010-11 में यह हिस्सेदारी क्रमशः 73 प्रतिशत और 64 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement