facebookmetapixel
Advertisement
दिवाला केस में नया नियम- बिल्डर को देनी होगी पूरी खरीदार लिस्टलॉरस लैब्स फिर दौड़ा! 2 दिन में 8% उछाल, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें, ₹1280 तक के दिए टारगेटयोगी के विदेश दौरे का बड़ा नतीजा, 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षरStocks to Watch today: Hindalco से लेकर NBCC, Axis Bank और Vishal Mega Mart तक, आज इन स्टॉक्स पर फोकसStock Market Today: अमेरिका से कमजोर संकेत, बाजार में दबाव के आसारअमेरिका-ईरान तनाव से तेल के 110 डॉलर तक उछलने की आशंका, एनालिस्ट ने बताई पूरी बातअमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगा

वृद्धि दर अनुमान के नीचे जाने का जोखिम नहीं: अजय सेठ

Advertisement

सरकार का पूंजीगत व्यय पिछले साल के मुकाबले अधिक रहेगा; ई-वे बिल और अन्य संकेतकों से आर्थिक स्थिरता के संकेत।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:25 PM IST
Indian economy

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बुधवार को कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि भले ही सितंबर तिमाही में धीमी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष में 6.5 से 7.0 प्रतिशत की वृद्धि दर में ज्यादा गिरावट का जोखिम नहीं है। आर्थिक समीक्षा में चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.5 से 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

सरकार के पूंजीगत व्यय में चालू वित्त वर्ष के लक्ष्य 11.11 लाख करोड़ रुपये की तुलना कुछ कमी देखी जा सकती है। लेकिन पूंजीगत व्यय पिछले वित्त वर्ष के 9.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहेगा। सेठ ने फिक्की के कार्यक्रम में कहा, ‘आप कुछ अन्य संकेतकों को देखते हैं। विशेष रूप से मैं अक्टूबर में ई-वे बिल या ई-चालान के संदर्भ में देख रहा हूं।

वे एक अलग संख्या बताते हैं। इससे यह संकेत नहीं मिलता है कि वर्ष की शुरुआत में अनुमानित 6.5-7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान के नीचे जाने का कोई जोखिम है।’ वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून अवधि में देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही है। हालांकि, यह पांच तिमाहियों में सबसे धीमी वृद्धि है, लेकिन इस वृद्धि के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत रही थी।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement