facebookmetapixel
भारत ने अमेरिका के बयान को किया खारिज, कहा: PM मोदी ने ट्रंप से 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत कीकेंद्र सरकार ग्रोक चैटबॉट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर कर रही विचार, IT मंत्रालय कर रहा समीक्षाQ3 में मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम: कॉरपोरेट इंडिया की मिली-जुली तस्वीरED छापे के खिलाफ ममता बनर्जी ने निकाली 10KM लंबी रैली, भाजपा और अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोपउत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू की कीमतें तेजी से गिरीं, किसानों को नहीं मिल रही लागतटैरिफ तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स-निफ्टी में तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावटESOP प्रस्तावों पर Groww कर रही विरोध का सामना, गवर्नेंस पर उठे सवालमौसम, मजदूर व लागत की मार: दार्जिलिंग चाय पर गहराया संकट, 2025 में पैदावार और घटने के स्पष्ट संकेतबैंकों में पड़ी लावारिस जमा राशि पर सरकार सख्त, 14 जनवरी से दावे निपटान की रफ्तार का होगा आकलनUnion Budget 2026 से बड़ी उम्मीद, खपत बढ़ाने और MSMEs को रफ्तार देने पर हो जोर: निर्मल के. मिंडा

वित्त वर्ष 23 के लिए एडीबी ने बरकरार रखी 7.5 प्रतिशत वृद्धि

Last Updated- December 11, 2022 | 8:08 PM IST

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने आज वित्त वर्ष 23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। बैंक ने मजबूत निवेश वृद्धि व सार्वजनिक निवेश के साथ निजी निवेश बढऩे के हिसाब से अनुमान लगाया है।
इस अनुमान में यूक्रेन पर रूस के हमले के असर को भी शामिल किया गया है, जिसका परोक्ष असर तेल की कीमत पर पड़ रहा है। इसमें कोविड-19 महामारी की गंभीरता को भी शामिल किया गया है, जो टीकाकरण की दर के कारण कम प्रभावी रहेगा। आज जारी किए गए अनुमान में एडीबी ने भारत के लिए पहले लगाए गए वृद्धि अनुमान को बरकरार रखा है, वहीं अन्य एजेंसियों ने वृद्धि अनुमान घटा दिए हैं। संभवत: ऐसा इसलिए है कि उनके अनुमान रूढि़वादी हैं। रेटिंग एजेंसी इक्रा लिमिटेज ने पिछले सप्ताह अनुमान घटाकर 8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत कर दिया था। एडीबी ने कहा कि राजकोषीय नीति वृद्धि के लिए समर्थन वाली रहने की उम्मीद है। ज्यादा पू्ंजीगत व्यय से लॉजिस्टिक्स व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा।

First Published - April 7, 2022 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट