facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

आज आएगी 4 साल की संपत्ति मुद्रीकरण योजना

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:41 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को नैशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) पेश करेंगी। इसमें केंद्र सरकार की पुरानी बुनियादी ढांचा संपत्तियों की 4 साल की मुद्रीकरण योजना शामिल होगी। सरकार ने 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियों की सूची तैयार करने की योजना बनाई है, जिनका मुद्रीकरण किया जा सकता है। इसमें वह संपत्तियां होंगी, जिन्हें निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी के लिए रखा जाएगा। 
एनएमपी विभिन्न पुरानी बुनियादी ढांचा संपत्तियों के संपत्ति मुद्रीकरण के खाके के रूप में काम करेगी। इसमें सड़क, रेलवे, उड्डयन, बिजली, तेल और गैस व वेयरहाउसिंग सहित कई क्षेत्रों की बुनियादी ढांचा संपत्तियां होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को नैशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन बुक जारी करेंगी, जिसमें इस तरह की संपत्तियों के मुद्रीकरण का खाका होगा। यह पुस्तक क्रिसिल इन्फ्रास्ट्रक्चर एडवाइजरी द्वारा तैयार की गई है, जो क्रिसिल की एक इकाई है। एनएमपी में निवेशक मुद्रीकरण वाली संपत्तियां जान सकेंगे और यह केंद्र सरकार की संपत्ति मुद्रीकरण योजना के मध्यावधि खाके का काम करेगी। 

केंद्रीय बजट 2021-22 में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए नवोन्मेषी और वैकल्पिक वित्तपोषण के लिए संपत्ति मुद्रीकरण पर पर जोर दिया गया है। इसमें सीतारमण ने कहा था, ‘चालू हालत वाली सार्वजनिक बुनियादी ढांचा संपत्तियों का मुद्रीकरण बहुत महत्त्वपूर्ण वित्तपोषण विकल्प है, जिससे नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण हो सकेगा। संभावित पुरानी बुनियादी ढांचा संपत्तियों का नैशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन पेश किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - August 23, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement