facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

India vs England, 2nd Test: Yashasvi Jaiswal ने सिक्स लगाकर पूरा किया अपना शतक, हासिल किया ये कीर्तिमान

India vs England 2nd Test : यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का यह भारतीय सरजमीं पर यह पहला टेस्ट शतक है

Last Updated- February 02, 2024 | 3:39 PM IST
India vs England, 2nd Test: Yashasvi Jaiswal Century- यशस्वी जयसवाल शतक

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक जड़ दिया। जायसवाल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सिक्स जड़कर शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक है। खबर लिखे जाने तक जायसवाल 141* रन बनाकर क्रीज पर थे। उनका साथ दूसरे छोर पर अक्षर पटेल (0*) निभा रहे थे। टीम इंडिया का स्कोर 253/4 है।

जायसवाल का शतक उस समय आया है जब एक छोर से भारतीय टीम के विकेट गिर रहे थे। ऐसे में उन्होंने एक छोर संभाले रखा और आकर्षक स्ट्रोक खेलते हुए भारतीय टीम को एक सम्मानजनक टोटल की तरफ ले गए। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई उन्हें मॉर्डन डे क्रिकेट का वीरेंदर सहवाग कह रहे हैं।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा (14) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। जब लगा कि गिल की आंखें जम गई हैं वह 34 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बन गए। आने वाले ओवरों में श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर जायसवाल ने मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक लगाए और टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए।

लेकिन इसी बीच अय्यर (27) को टॉम हार्टली ने आउट कर दिया। अब स्कोर 179-3 हो चुका था। ऐसे में जायसवाल ने नए पार्टनर रजट पाटीदार, जो इस मैच के साथ अपना डेब्यू भी कर रहे हैं, के साथ पारी को आगे बढ़ाया और शतक जमाया। पाटीदार 32 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय सरजमीं पर यशस्वी जायसवाल का पहला टेस्ट शतक 

गौर करने वाली बात है कि जायसवाल का यह भारतीय सरजमीं पर यह पहला टेस्ट शतक है। साथ ही मौजूदा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक भी है।

First Published - February 2, 2024 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट