Cricket

Fatest deliveries in IPL: ये 5 गेंदबाज तोड़ सकते हैं IPL इतिहास की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड, लिस्ट में दो भारतीय

आज हम इस लेख में जानते हैं उन 5 गेंदबाजों के बारे में जो शॉन टेट (157.7) के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 11, 2024 | 7:28 PM IST

IPL 2024 में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद फेंकते हुए युवा गेंदबाज मयंक यादव ने सनसनी मचा दी है। मयंक ने इस सीजन में दो बार 155 मार्क को छुआ है। इस तरह से मयंक मौजूदा सीजन में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज हैं।

हालांकि, वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी नहीं है। बल्कि इस मामले में वह चौथे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर शॉन टेट (157.7), दूसरे नंबर पर लॉकी फर्ग्यूसन (157.3), और तीसरे नंबर पर उमरान मलिक (157) हैं।

शॉन टेट ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी है

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद
Sl No Player Ball Speed (Km/H)
1 Shaun Tait 157.7
2 Lockie Ferguson 157.3
3 Umran Malik 157
4 Mayank Yadav 156.7
5 Mayank Yadav 155.8
6 Anrich Nortje 156.2
7 Anrich Nortje 154.8
8 Dale Steyn 154.4
9 Kagiso Rabada 154.2

इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस सीजन में आईपीएल की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूट जाएगा? बहरहाल, जिस तरह अभी तक यह सीजन चला है। उसे देखते हुए अगर ऐसा हो भी जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। तो आइए आज हम इस लेख में जानते हैं उन 5 गेंदबाजों के बारे में जो शॉन टेट (157.7) के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद किसने फेंकी?
आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंदें
Sl No Player Teams Ball Speed (Kph)
1 Mayank Yadav LSG 156.7
2 Mayank Yadav LSG 155.8
3 Nandre Burger RR 153
4 Gerald Coetzee MI 152.3
5 Alzarri Joseph RCB 151.2
6 Matheesha Pathirana CSK 150.9

कगिसो रबाडा: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। उन्हें तूफानी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। वह आईपीएल में 154.2 की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। अगर वह अपनी पूरी लय में गेंदबाजी करने में कामयाब रहते हैं तो वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

मिचेल स्टार्क: मिचेल स्टार्क मौजूदा समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 160.4 की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। हालांकि, आईपीएल में वह बहुत कम खेले हैं। चूंकि, मौजूदा सीजन में (KKR की तरफ से खेल रहे हैं) वह खेल रहे हैं।

ऐसे में जब वह अपनी पूरी लय में होंगे तो वह अपनी तूफानी गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश कर सकते हैं। हालांकि, इस सीजन में अभी तक स्टार्क अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में जब वह रंग में होंगे तो शॉन टेट का रिकॉर्ड निशाने पर होगा।

एनरिक नॉर्खिया: साउथ अफ्रीका के एक और तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अपनी तूफानी रफ्तार को लेकर आईपीएल में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। नॉर्खिया दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं और रफ्तार से बल्लेबाजों को हमेशा चौंका देते हैं। वह आईपीएल में 156.2 की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं और लगातार 150 के आस-पास गेंद फेंकने का माद्दा रखते हैं। वह भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के संभावितों में से हैं।

उमरान मलिक: उमरान मलिक को भले ही मौजूदा सीजन में केवल एक ही मैच खेलने को मिला हो लेकिन उनकी रफ्तार से हर कोई वाकिफ है। उमरान आईपीएल में 157 की रफ्तार से गेंद फेक चुके हैं। ऐसे में अगर उन्हें इस सीजन में और मौके मिलते हैं तो वह इस रिकॉर्ड पर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

मयंक यादव: तेज गेंदबाज सनसनी मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। उनकी गेंदबाज की अच्छी बात ये है कि वह तेज गेंद फेंकने के बाद नियंत्रण भी खूब रखते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह चोटिल होने के चलते LSG का अगला मैच खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर कोई क्लियरिटी नहीं है। हालांकि, अगर वह अगले मैचों में खेलना जारी रखते हैं तो उनकी नजर शॉन टेट के रिकॉर्ड को भेदते हुए 158 की रफ्तार छूने पर होगी।

First Published : April 11, 2024 | 7:28 PM IST