facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

फ्यूचर रिटेल को खरीदने की रेस से अदाणी-अंबानी बाहर, इस कंपनी ने लगाई सबसे बड़ी बोली

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 4:34 PM IST
Future Retail

फ्यूचर रिटेल को खरीदने की रेस से अदाणी ग्रुप और अंबानी बाहर हो गए है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि दोनों समूहों ने अपने कदम पीछे खींच लिए है।

फ्यूचर रिटेल को खरीदने के लिए 6 बोलियां आई है। इसमें सबसे बड़ी बोली स्पेस मंत्रा की है, जबकि पांच अन्य कंपनियों ने कंपनी के कुछ हिस्सों के लिए अपनी बोली लगाई है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिड करने वाली पांच कंपनियों में पिनेकल एयर, पलगुन टेक एलएलसी, लहर सॉल्यूशंस, गुडविल फर्नीचर और सर्वभिष्ट ई-वेस्ट मैनेज्मेंट शामिल हैं।

बता दें कि 23 मार्च को, फ्यूचर रिटेल के लेंडर्स ने नए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) को आमंत्रित किया था, जिससे संभावित खरीदार कर्ज में डूबी फर्म के लिए बोली लगा सकते हैं।

कभी 49 कंपनियों ने दिखाई थी दिलचस्पी

इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए एक वक्त में भारी होड़ मची थी। कुछ वक्त पहले तक इस कर्ज में डूबी कंपनी को खरीदने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 49 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी।

फाइनेंशियल क्रेडिटर्स ने फ्यूचर रिटेल से 20 हजार करोड़ रुपये का क्लेम किया है। वहीं NCLT ने फ्यूचर ग्रुप को इस दिवाला समाधान के लिए 90 दिनों का वक्त किया है। इस कंपनी को खरीदने के लिए अब फाइनल राउंड के लिए छह कंपनियों ने बोली लगाई है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement