facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

20 नए स्टोर खोलने की तैयारी में जोया

Advertisement

जोया के मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में 12 विशेष बुटीक हैं और मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और चंडीगढ़ में जोया गैलरी हैं।

Last Updated- December 12, 2024 | 10:56 PM IST
Titan

Titan के लक्जरी ज्वैलरी ब्रांड जोया (Zoya) की नजर अगले तीन से चार वर्षों में 20 स्टोर खोलने पर है। करीब 15 साल पहले शुरू की गई इस ब्रांड का अधिकतम विस्तार पिछले तीन से चार वर्षों में मुंबई और दिल्ली के बाहर हुआ है। साल 2020 में वैश्विक महामारी कोविड-19 के आसपास ब्रांड ने बेंगलूरु में कदम रखा था।

टाइटन के ज्वैलरी डिवीजन के मुख्य कार्य अधिकारी अजय चावला ने पूर्वी भारत में ब्रांड के प्रवेश के साथ कोलकाता में जोया बुटीक की पेशकश के मौके पर कहा कि केवल तीन वर्षों में ही हम शीर्ष तीन शहरों से आगे निकल गए हैं। चावला देश के शीर्ष 10 शहरों में लक्जरी ब्रांडों की प्रासंगिकता देखते हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह स्थिति तब तक बरकरार रहेगी जब तक कुछ शहर धनाढ्य लोगों के परिप्रेक्ष्य से बाहर नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हम कई स्टोर शुरू करना चाहते हैं। हम हर साल दो से तीन स्टोर खोलना चाहते हैं।’ साथ ही कहा कि भले ही और अधिक की गुंजाइश हो मगर यह उभरते लक्जरी गंतव्यों पर निर्भर करेगा।

जैसे-जैसे ब्रांड का विस्तार किया जा रहा है, राजस्व का भी लक्ष्य तय किया जा रहा है। चावला ने कहा, ‘इस साल हमें 400 करोड़ रुपये राजस्व की उम्मीद है। अगले चार वर्षों में हमारा राजस्व 800 से 900 करोड़ रुपये हो सकता है।’

जोया के मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में 12 विशेष बुटीक हैं और मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और चंडीगढ़ में जोया गैलरी हैं। बाजार के रुझान पर उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रीमियमीकरण स्पष्ट रूप से देखा गया और इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। अगले चार वर्षों में चावला को उम्मीद है कि धनाढ्य श्रेणी दोगुनी हो जाएगी। भारत में मांग में सुस्ती दर्ज कर रहा है। मगर चावला ने कहा कि ज्वेलरी में मंदी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement