facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch: डाबर, अदानी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्सPM Kisan की 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, मार्च में आएंगे ₹2,000 या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेटMiddle East Crisis: क्या युद्ध के बीच आपका ट्रैवल इंश्योरेंस काम आएगा? जानें ‘वॉर क्लॉज’ का पूरा सचहमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दाम

Zomato बनेगा बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा, 23 दिसंबर से JSW स्टील की जगह लेगा

Advertisement

यह बीएसई की अनुषंगी कंपनी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा घोषित नवीनतम पुनर्गठन का हिस्सा है।

Last Updated- November 22, 2024 | 8:55 PM IST
Eternal Q3 results

ऑनलाइन खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाली कंपनी जोमैटो 23 दिसंबर से जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में शामिल होगी। यह बीएसई की अनुषंगी कंपनी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा घोषित नवीनतम पुनर्गठन का हिस्सा है।

एशिया इंडेक्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि ये बदलाव 23 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होंगे। तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक (इंडेक्स) में जोमैटो का शामिल होना कंपनी के लिए मील का पत्थर है। कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में अच्छी तेजी आई है। इसके अलावा, यह पुनर्गठन सेंसेक्स से आगे बढ़कर बीएसई 100, बीएसई सेंसेक्स 50 और बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 जैसे अन्य सूचकांकों पर भी असर डालेगा।

Also read: PVR Inox अगले साल करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से 100 स्क्रीन जोड़ेगी

बीएसई सेंसेक्स 50 में फेरबदल के एक हिस्से के रूप में, सूचकांक में प्रमुख रूप से जुड़ने वालों में जोमैटो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड शामिल हैं। दूसरी ओर, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और एलटीआई माइंडट्री सूचकांक से बाहर निकलेगी।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 8:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement