facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Zee के पुनीत गोयनका ने फिर किया SAT का रुख, SEBI के 14 अगस्त वाले ऑर्डर पर चाह रहे राहत

Advertisement

पुष्टि वाले आदेश में SEBI ने कहा है कि Zee से जुड़ी रकम की कथित हेराफेरी मामले में वह आठ हफ्ते के भीतर जांच पूरी कर लेगा

Last Updated- August 25, 2023 | 10:00 PM IST
Zee Entertainment Share

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के प्रवर्तकों में से एक पुनीत गोयनका ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के उस आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) का रुख किया, जिसमें ज़ी समूह की इकाइयों में कोई अहम पद लेने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। गोयनका सैट से इस मामले में राहत चाह रहे हैं।

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच की तरफ से जारी 14 अगस्त के आदेश में नियामक ने गोयनका और उनके पिता सुभाष चंद्रा को ज़ी एंटरटेनमेंट, ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन, ज़ी स्टूडियोज, ज़ी आकाश न्यूज और इन इकाइयों के विलय या इससे कारोबार अलग कर गठित किसी अन्य कंपनी में निदेशक या अन्य अहम पद लेने पर रोक लगी दी है।

पुष्टि वाले आदेश (ऐसा दस्तावेज जो आदेश की प्राप्ति व उसकी स्वीकार्यता की पुष्टि करता है) में नियामक ने कहा है कि ज़ी से जुड़ी रकम की कथित हेराफेरी मामले में वह आठ हफ्ते के भीतर जांच पूरी कर लेगा। सेबी के आदेश व निर्देशों पर गोयनका स्थगन आदेश चाहते हैं। सैट इस मामले पर 30 अगस्त को सुनवाई कर सकता है।

ज़ी के प्रवर्तकों ने इससे पहले भी जून में इसी मामले में जारी सेबी के आदेश के खिलाफ सैट का रुख किया था। सैट ने सेबी को उनकी बात सुनने का मौका देने और उसके बाद आदेश जारी करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद सेबी ने पिता-पुत्र को सुनवाई का मौका दिया और तय समयसीमा में पुष्टि वाला आदेश जारी किया।

10 अगस्त को NCLT ने ज़ी व सोनी पिक्चर्स के विलय को मंजूरी दे दी थी। विलय के बाद बनने वाली इकाई में गोयनका एमडी व सीईओ का पद संभाल सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement