facebookmetapixel
कई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

Siti Networks के कर्ज के लिए Zee ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ एकमुश्त निपटान समझौता किया

Last Updated- March 31, 2023 | 4:26 PM IST
Zee Entertainment

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) ने एस्सेल समूह के तहत आने वाले सिटी नेटवर्क्स द्वारा लिए गए कर्ज के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ एकमुश्त निपटान समझौता किया है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने सिटी नेटवर्क्स को कुछ ऋण सुविधाएं मंजूर की थीं। इसके लिए जेडईईएल ने अपनी गारंटी दी थी।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को बताया कि चूंकि उधारकर्ता ने बैंक को कर्ज चुकाने में चूक की है, इसलिए कंपनी ने विभिन्न पक्षों के बीच मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए बैंक के साथ एकमुश्त निपटान समझौता किया है। कंपनी ने हालांकि समझौते की राशि का उल्लेख नहीं किया।

इस हफ्ते की शुरुआत में जेडईईएल ने इंडसइंड बैंक के साथ अपने विवाद और दावों को निपटाने की घोषणा की थी। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ विलय करने जा रही जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के लिए यह एक बड़ी राहत है। इस विलय के बाद जो कंपनी अस्तित्व में आएगी, वह देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी होगी।

इस सौदे को प्रमुख शेयरधारकों और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सहित अन्य नियामकों से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

First Published - March 31, 2023 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट