facebookmetapixel
Editorial: राजकोषीय घाटा घटा, लेकिन ऋण में सुधार चुनौतीपूर्णस्वच्छ भारत की अगली चुनौती: सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर जोरदुनिया की मझोली ताकतों की दुविधा: क्या वे टेबल पर हैं या शिकार बन रहे हैं?सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकात

World’s Best Workplaces 2023: ये हैं दुनिया की टॉप 10 कंपनियां, जहां काम करने के लिए लोग बेताब

लगातार 13वें साल जारी हुई World's Best Workplaces 2023 की इंटरनैशनल लिस्ट में दुनियाभर के 62 लाख एंप्लॉयीज का सर्वे किया गया।

Last Updated- December 14, 2023 | 5:19 PM IST
jobs

Fortune मैग्जीन का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह मैग्जीन हर साल कई तरह के ऐसे डेटा रिलीज करती है जिसको जानने की चाहत दुनिया के हर एक इंसान में होती है, जैसे- दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन?, दुनिया की सबसे पावरफुल महिला की लिस्ट। हाल ही में Fortune मैग्जीन के रिसर्च पार्टनर ने साल 2023 की World’s Best Workplaces की लिस्ट जारी की है, जिसमें टॉप 25 ऐसी कंपनियों को शामिल किया गया है, जो यह बताती हैं कि कौन सी कंपनी में काम करने के लिए लोग सबसे ज्यादा बेताब हैं।

लगातार 13वें साल जारी हुई इस इंटरनैशनल लिस्ट में दुनियाभर के 62 लाख एंप्लॉयीज का सर्वे किया गया।

World Best Workplaces 2023 की लिस्ट यूं ही नहीं तैयार कर ली जाती है। इसे तैयार करते समय यह देखा जाता है कि किस कंपनी का वर्क एन्वायरमेंट कितना ज्यादा पॉजिटिव है? कंपनी में हाई-ट्रस्ट लीडरशिप है या नहीं। इसमें एंप्लॉयीज की इंगेजमेंट किस तरह से है? लीडरशिप मैनेजमेंट कैसा है और सबसे बड़ी बात कि कंपनी का वर्क कल्चर कैसा है?

क्या है World Best Workplaces 2023 में शामिल होने की शर्तें?

World Best Workplaces 2023 की लिस्ट में शामिल होने के लिए किसी भी कंपनी का नाम 2022 और 2023 की Best Workplaces in Asia, Europe, Latin America, Africa, North America और Australia के टॉप 5 में आना चाहिए। इसके साथ ही कंपनी में काम करने वाले एंप्लॉयीज की संख्या कम से कम 5000 होनी चाहिए। इन सबके अलावा भी एक शर्त यह है कि काम करने वाले कुल एंप्लॉयीज में 40 फीसदी एंप्लॉयीज हेडक्वार्टर वाली कंट्री से बाहर होने चाहिए। जैसे अगर किसी कंपनी का हेडक्वार्टर अमेरिका में है तो इसके 40 फीसदी कर्मचारी अमेरिका से बाहर काम करने वाले होने चाहिए।

अब आपके मन में यह सवाल होगा कि ऐसा कौन सी कंपनी है जिसमें काम करने के लिए लोग तरस रहे हैं तो आइए देखते हैं Top-10 World’s Best Workplaces 2023 की यह रिपोर्ट-

1. Hilton: अमेरिका की यह कंपनी हॉस्पिटैलिटी के लिए जानी जाती है। वर्जीनिया स्थित इस कंपनी में कुल 169,890 एंप्लॉयीज काम करते हैं। 90 फीसदी लोगों ने इस कंपनी में काम करने के लिए बेहतरीन जगह बताई। 123 देशों और क्षेत्रों में फैली इस कंपनी के पास 7,300 प्रॉपर्टीज हैं और 1.1 लाख से ज्यादा इसके पास रूम्स हैं।

2. DHL Express: जर्मनी के DHL group की डीएचएल एक्सप्रेस जर्मनी की ट्रांसपोर्टेशन कंपनी है। 220 से ज्यादा देशों में फैली इस कंपनी में 120,000 एंप्लॉयीज काम करते हैं। सर्वे में शामिल 93% कर्मचारियों ने यहां काम करना बेहतरीन बताया।

3. Cisco: अमेरिका की IT कंपनी सिस्को में 116,418 एंप्लॉयीज काम करते हैं। सर्वे में शामिल 95 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि यह कंपनी वर्कप्लेस के हिसाब से अच्छी है।

4. AbbVie: अमेरिका के नॉर्थ शिकागो स्थित फार्मास्युटिकल्स कंपनी एबवी पिछले साल की इस लिस्ट में 6वें नंबर पर थी। इस बार चौथे पर आ गई। कंपनी में टोटल 52,000 ग्लोबल एंप्लॉयीज हैं। 89% कर्मचारियों ने इसे काम करने के लिए शानदार जगह माना है।

5. Teleperformance: अमेरिका की टेलीपरफॉर्मेंस एक प्रोफेशनल सर्विस लीडर है। सर्विस सेक्टर की इस कंपनी का हेडक्वार्टर मियामी, फ्लोरिडा में है। इसमें टोटल 410,000 ग्लोबल एंप्लॉयीज हैं। 80 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि यह काम करने के लिए बेहतर जगह है।

6. Deloitte: कभी भारत की एडटेक फर्म Byju’s की सलाहकार रही लंदन की ऑडिट ऐंट एश्योरेंस प्रोवाइडर कंपनी डेलॉयट में 456,826 लोग काम करते हैं। 85 फीसदी एंप्लॉयीज यहां काम करना पसंद करते हैं।

7. Salesforce: अमेरिका की IT कंपनी सेल्सफोर्स के दुनियाभर में 70,000 एंप्लॉयीज काम करते हैं। 92 फीसदी कर्मचारी इसे बेहतरीन जगह मानते हैं।

8. Stryker: मैन्युफैक्चरिंग ऐंड प्रोडक्शन कंपनी स्ट्राइकर का अमेरिका के मिशीगन में हेडक्वार्टर है। इसमें दुनियाभर के कुल 46,662 कर्मचारी काम करते हैं। सर्वे में 87 फीसदी लोगों ने इसे अच्छी जगह बताया।

9. Cadence: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी कैडेंस (Cadence) का अमेरिका के सैन होसे (San Jose) में हेडक्वार्टर है। 110,023 कर्मचारी यहां काम करते हैं। सर्वे में 93 फीसदी लोगों ने इसे अच्छी जगह माना है।

10. Accenture: प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एक्सेंचर का हेडक्वार्टर आयरलैंड के डबलिन में है। यहां दुनियाभर के 733,000 एंप्लॉयीज काम करते हैं और 89 फीसदी लोगों ने इसे काम करने की शानदार जगह बताई।

First Published - December 14, 2023 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट