facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

iPhone के सबसे बड़े प्लांट फॉक्सकॉन में फिर से शुरू हुआ काम, 2 लाख कर्मचारी काम पर लौटे

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 10:49 AM IST
भारत में कारोबार 10 अरब डॉलर के पार, अब तक 1.4 अरब डॉलर का निवेश Foxconn Investment: Business in India crosses 10 billion dollars, investment of 1.4 billion dollars so far

iPhone city के नाम से जाने जाने वाले फॉक्सकॉन के झेंग्झौ प्लांट में अब एक बार से काम शुरू हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े आईफोन प्लांट में हाल ही में कोरोना को लेकर हुई उथल-पुथल के बाद अब एक बार फिर से प्लांट में 90 प्रतिशत क्षमता के साथ काम शुरू हो गया है।

झेंग्झौ में Foxconn plant में अब लगभग 2 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। आधिकारिक हेनान डेली ने फॉक्सकॉन के कार्यकारी विक वांग का हवाला देते हुए इस बारे में जानकारी दी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पिछली रिपोर्ट से तुलना की जाए तो ये प्लांट में सामान्य रुप से काम करने वाले लोगों की संख्या इसके करीब ही है।

कोरोना के चलते लगाए गए प्रतिबंधों ने फॉक्सकॉन जैसे निर्माताओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी. क्योंकि इन बड़े कारखानों को चालू रखने के लिए बड़ी संख्या में श्रमिकों की जरूरत होती है। कोरोना प्रतिबधों के चलते सब काम रुक गया था, लेकिन प्रतिबंधों मे छूट मिलते ही अब प्लांट में एक बार फिर से काम चालू हो सका है।

बड़ी संख्या में आईफोन 14 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन करने वाली आईफोन सिटी में हाल में कोरोना प्रकोप के बाद हफ्तों तक उथल-पुथल रही। नवंबर में हज़ारों मज़दूर भाग गए या कोविड पाबंदियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध की आवाज पूरे देश में गूंजी। हालांकि फॉक्सकॉन ने पिछले महीने अधिकांश प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है और इसके साथ ही मौजूदा और नए, दोनों कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी बढ़ा दी है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement