facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्मा

निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी से निकासी 36% बढ़ी, निवेश 11% घटा

Private Equity : खुले बाजार से निकासी का कुल निकासी में 52 प्रतिशत हिस्सा है जो 12.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Last Updated- February 28, 2024 | 11:41 PM IST
VC exits

देश में निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी (पीई/वीसी) की निकासी पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत तक बढ़कर साल 2023 में 24.8 अरब डॉलर हो गई, जो पिछले साल 18.3 अरब डॉलर थी। एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

खुले बाजार से निकासी का कुल निकासी में 52 प्रतिशत हिस्सा है जो 12.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। तेजी के रुख वाले पूंजी बाजार की बदौलत पीई समर्थित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 2023 दूसरा सबसे अच्छा वर्ष रहा। ईवाई-आईवीसीए की रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों की संख्या 30 हो गई, जबकि साल 2022 में यह संख्या 18 थी।

ऐसा तब हुआ, जब देश में पीई/वीसी निवेश पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत कम हो गया। साल 2022 के दौरान 1,273 सौदों में कुल 56.1 अरब डॉलर का निवेश किया गया था, जबकि साल 2023 के दौरान 853 सौदों में 49.8 अरब डॉलर का ही निवेश किया गया। मुख्य रूप से सौदों की मात्रा में 33 प्रतिशत की गिरावट के कारण ऐसा हुआ। इसके अलावा वर्ष के दौरान भारतीय स्टार्टअप कंपनियों के निवेश में भी 50 प्रतिशत की गिरावट आई।

ईवाई इंडिया की प्राइवेट इक्विटी सर्विसेज में पार्टनर और नैशनल लीडर विवेक सोनी ने कहा कि संपूर्ण पीई/वीसी निवेश में गिरावट दिखने के बावजूद रियल एसेट समर्थित बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट क्षेत्रों जैसे कुछ क्षेत्रों में खासा इजाफा नजर आया है। इसी तरह जहां ई-कॉमर्स क्षेत्र को फंडिंग में कमी का सामना करना पड़ा, वहीं स्वास्थ्य सेवा और वित्तीय सेवाओं जैसे अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गतिविधि देखी गई।

First Published - February 28, 2024 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट