facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Wipro Q4FY24 Results: विप्रो का शुद्ध लाभ 8 प्रतिशत घटकर 2,835 करोड़ रुपये रहा

Wipro Q4FY24 Results: पहली तिमाही का राजस्व अनुमान -1.5 से +0.5 प्रतिशत के बीच जताया गया

Last Updated- April 19, 2024 | 10:50 PM IST
Wipro's results better than expected, yet analysts' opinions divided Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा

Wipro Q4FY24 Results: आईटी सेवा प्रदाता विप्रो का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 2,835 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले करीब 8 प्रतिशत कम, लेकिन तिमाही आधार पर 5.2 प्रतिशत तक अ​धिक है। यह वित्तीय परिणाम ब्लूमबर्ग द्वारा जताए गए 2,771 करोड़ रुपये के अनुमान से अ​धिक है।

मार्च तिमाही में राजस्व एक साल पहले की अव​धि से 4.2 प्रतिशत घटकर 22,208 करोड़ रुपये रहा, जो ब्लूमबर्ग के अनुमान (22,228 करोड़ रुपये) के लगभग अनुरूप है। तिमाही आधार पर राजस्व वृद्धि सपाट बनी रही, क्योंकि गैर-जरूरी खर्च कम ही रहा।

विप्रो ने आईटी सेवा व्यवसाय खंड से राजस्व 2.62 अरब डॉलर से 2.680 अरब डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान जताया, जो ​स्थिर मुद्रा संदर्भ में -1.5 प्रतिशत से +0.5 प्रतिशत का तिमाही अनुमान है।

यह ध्यान दिए जाने की बात है कि जहां विप्रो ने आगामी तिमाही के लिए अनुमान जताया है, वहीं इन्फोसिस और एचसीएलटेक ने पूरे वर्ष के लिए अनुमान जारी किए हैं। एक दिन पहले अपने नतीजे घो​षित करने वाली इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ​स्थिर मुद्रा के संदर्भ में 1-3 प्र​तिशत का राजस्व वृद्धि अनुमान जताया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अभी अपना गाइडेंस जारी नहीं किया है। डॉलर संदर्भ में आईटी सेवा राजस्व सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 0.3 प्रतिशत घटकर 2.66 अरब डॉलर रह गया।

विप्रो के नवनियुक्त मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक श्रीनी प​ल्लिया ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024 हमारे उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण वर्ष साबित होगा और वृहद आ​र्थिक परिवेश अनिश्चित बना हुआ है। हालां​कि मैं आगामी अवसरों को लेकर आशा​न्वित हूं। हम व्यापक तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। एआई हमारे ग्राहकों की जरूरतों में बड़ा बदलाव ला रही है।’ उन्होंने कहा कि विप्रो डेलापोर्ट के कार्यकाल में किए गए संगठनात्मक बदलावों पर अमल बरकरार रखेगी और फिलहाल कोई बड़ा बदलाव करने की उसकी योजना नहीं है।

चौथी तिमाही में परिचालन मार्जिन बढ़कर 16.4 प्रतिशत हो गया, जो तीसरी तिमाही में 16 प्रतिशत और एक साल पहले 16.3 प्रतिशत था।

वर्टिकलों के संदर्भ में, बीएफएसआई और कंज्यूमर का योगदान कुल राजस्व में 50 प्रतिशत से ज्यादा रहा। हालांकि ​स्थिर मुद्रा के संदर्भ में बीएफएसआई का योगदान सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत और कंज्यूमर सेगमेंट का 7.4 प्रतिशत घटा।

First Published - April 19, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट