facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Vedanta को 2023-24 में चुकाना है तीन अरब डॉलर का कर्ज: एसएंडपी

Last Updated- April 03, 2023 | 6:03 PM IST
Vedanta

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में ब्याज सहित तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रेटिंग एजेंसी ने अनुमान जताया कि कंपनी के पास दिसंबर, 2023 तक पर्याप्त नकदी होगी। एसएंडपी ने बयान में कहा कि वेदांता अपनी एक परिचालन कंपनी के जरिये एक अरब डॉलर का कर्ज जुटाने के बेहद करीब है।

बयान के मुताबिक, ‘‘भारत स्थित प्राकृतिक संसाधान कंपनी को तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है, जिसमें ब्याज और कंपनियों के बीच कर्ज शामिल है। उस पर मार्च, 2024 तक कम से कम एक अरब डॉलर के अन्य उत्तरदायित्व भी होंगे, जिसके लिए वित्तपोषण की जरूरत है।’’

वेदांता रिसोर्सेज मुंबई में सूचीबद्ध वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी है। वेदांता लिमिटेड ने पिछले महीने 2022-23 के लिए पांचवां अंतरिम लाभांश घोषित किया था।

First Published - April 3, 2023 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट