facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Westside-Zudio के जरिए अपना पहुंच बढ़ाएगी Trent, छोटे और मध्यम शहरों में स्टोर की संख्या बढ़ाने की योजना

ट्रेंट अपने ब्रांड पोर्टफोलियो का विस्तार कर सौंदर्य, परिधान और फुटवियर श्रेणियों में बढ़ोतरी करेगी, साथ ही छोटे शहरों में स्टोर संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान देगी।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:18 PM IST
Trent
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ट्रेंट अपने खुद के ब्रांडों का पोर्टफोलियो बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए वह कुछ खास बाजारों में अपने स्टोर की संख्या बढ़ाएगी और साथ ही विस्तार भी जारी रखेगी। कंपनी के प्रबंधन ने अपनी विश्लेषक और निवेशक बैठक में यह जानकारी दी। बैठक के बाद विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ने 25 प्रतिशत का दीर्घावधि राजस्व वृद्धि का लक्ष्य भी तय किया है।

ट्रेंट ने यह भी कहा कि वह सौंदर्य, आंतरिक परिधान और फुटवियर जैसी श्रेणियों के विस्तार पर विचार कर रही है। वेस्टसाइड और जूडियो जैसी खुदरा श्रृंखला चलाने वाली टाटा समूह की फैशन और लाइफस्टाइल कंपनी ने निवेशकों को बताया कि वह रिटर्न अनुपात में सुधार लाने पर ध्यान दे रही है, जिससे परिचालन में इजाफा हो रहा है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने विश्लेषक बैठक के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘हमारे विचार से फैशन और आपूर्ति श्रृंखला में प्रौद्योगिकी और स्वचालन पर ट्रेंट का जोर परिचालन की क्षमता के लिए सफलता का अहम कारक होगा। कंपनी को आगे भी विज्ञापन खर्चों के संबंध में किफायती और दक्ष बने रहना चाहिए। हमारे विचार से हर कीमत स्तर (वेस्टसाइड और जुडियो में) पर फैशन और मूल्य मुहैया कराना पिछले कुछ वर्षों के दौरान ट्रेंट के बेहतर प्रदर्शन का प्रमुख कारण रहा है।’

 ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि कंपनी ने अपने स्टोर के रंग-रूप और अनुभव के विकास पर लगातार काम किया है और जहां भी आवश्यक लगा, निरंतरउसे मजबूत किया है। इलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्रेंट जुडियो को बढ़ाने तथा मध्य और छोटे शहरों में प्रवेश करने और बेंगलूरु तथा चेन्नई जैसे शहरों में अपनी संख्या बढ़ाने को उत्सुक है।

इलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘ट्रेंट ने ऑफलाइन मॉडल पर जोर दिया है, क्योंकि ऑनलाइन में दामों में कटौती के कारण कीमत धारणा, ब्रांड इक्विटी और स्टॉक रोटेशन में बाधा हो सकती है। व्यापक बाजार के अनुकूल एसकेयू के साथ बड़ी पैठ के अवसर ब्रांड की वृद्धि को बढ़ावा देते रहेंगे।’

First Published - June 20, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट