facebookmetapixel
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्क

CaratLane में हिस्सेदारी के लिए कर्ज लेने को तैयार Titan

Advertisement

टाइटन कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी अशोक संथालिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, इस लेनदेन के लिए टाइटन कुछ कर्ज का इंतजाम करेगी।

Last Updated- August 22, 2023 | 10:21 PM IST
Titan

टाइटन कंपनी की योजना कैरटलाइन के 27.18 फीसदी शेयर अधिग्रहण के लिए आंशिक तौर पर कर्ज लेने की है। आभूषण क्षेत्र की दिग्गज की योजना अधिग्रहण की लागत का 50 फीसदी से ज्यादा कर्ज के जरिए पूरी करने की है, लेकिन इस पर अभी ठोस फैसला नहीं लिया गया है।

टाइटन कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी अशोक संथालिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, इस लेनदेन के लिए टाइटन कुछ कर्ज का इंतजाम करेगी। हमारी बैलेंस शीट बेहतर है और इसमें अच्छी खासी नकदी है, लेकिन हम चाहते हैं कि अधिग्रहण की लागत का कुछ हिस्सा कर्ज से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा, कंपनी अभी अंदाजा लगा रही है कि वह कितना कर्ज उठाएगी। अभी लगता है कि यह 50 फीसदी होगा, लेकिन आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह 50 फीसदी से थोड़ा ज्यादा भी हो सकता है, लेकिन अभी यह तय नहीं है। यों कहें कि अभी ये आंकड़े बदल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कर्ज की ब्याज लागत टाइटन के लाभ-हानि खाते में जाएगी। संथालिया ने कहा, अभी इस पर काम हो रहा है कि कितना कर्ज हमें लेना चाहिए और कितना इस्तेमाल अपने नकद शेष से करना चाहिए। कंपनी को उम्मीद है कि नियामकीय मंजूरी अगले दो महीने में मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के पास बची बाकी 1.72 फीसदी हिस्सेदारी पर फैसला इस लेनदेन के पूरा होने पर किया जाएगा।

संथालिया ने कहा कि कैरटलाइन ने वित्त वर्ष 23 की समाप्ति 9 फीसदी एबिटा मार्जिन के साथ की और उनका मानना है कि इसमें और बढ़त की गुंजाइश है क्योंकि 70 से 80 फीसदी हीरे के आभूषण हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement