facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

थम्स अप और स्प्राइट बनेंगे 2 अरब डॉलर वाले ब्रांड

Advertisement

कोका-कोला, थम्स अप कंपनी का पहला ऐसा ब्रांड था जो साल 2021 में एक अरब डॉलर वाला ब्रांड बन गया।

Last Updated- February 27, 2025 | 11:20 PM IST
Jubilant Bhartia will buy 40 percent stake in Coca-Cola's bottling unit जुबिलैंट भरतिया खरीदेगा Coca-Cola की बॉटलिंग इकाई में 40 फीसदी हिस्सा

कोका-कोला के ब्रांड – थम्स अप और स्प्राइट की भारत में बिक्री दो अरब डॉलर तक पहुंचने वाली है। कोका कोला इंडिया ऐंड साउथवेस्ट एशिया के उपाध्यक्ष (ऑपरेशंस) संदीप बाजोरिया ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ खास बातचीत में बताया, वे (थम्स अप और स्प्राइट) दो अरब डॉलर तक पहुंचने की राह पर हैं, हमारे पास माजा भी अरब डॉलर वाला तीसरा ऐसा ब्रांड है, जो इस वर्ग में शामिल हो गया है और हम अन्य ब्रांडों को भी जल्द ही इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रगति जारी रखेंगे।’

हालांकि बाजोरिया ने इन दोनों ब्रांडों के दो अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने की सटीक समयसीमा तो नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे बहुत जल्द दो अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। कोका-कोला, थम्स अप कंपनी का पहला ऐसा ब्रांड था जो साल 2021 में एक अरब डॉलर वाला ब्रांड बन गया। इसके ठीक बाद साल 2022 में स्प्राइट ने यह मुकाम हासिल किया। माजा ने साल 2024 में अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया।

बाजोरिया ने कहा कि नीलसनआईक्यू के अनुसार वर्तमान में कोका-कोला इंडिया 50 लाख आउटलेट तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न चैनलों और भौगोलिक क्षेत्रों में नए उपभोक्ताओं तक पहुंचने के मामले में अच्छी प्रगति कर रही है।

जब उनसे पेय पदार्थ क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कंपनी आपूर्ति श्रृंखला के साथ अपने मार्जिन ढांचे में बदलाव नहीं करेगी।

गर्मियों का मौसम करीब आने पर मांग बढ़ने के बारे में बात करते हुए बाजोरिया ने कहा, ‘पेय पदार्थों में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए काफी अवसर हैं। हमें शहरी क्षेत्रों में नरमी या ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वृद्धि नहीं दिख रही है। हम देश के दोनों क्षेत्रों में अवसर देख रहे हैं और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे उत्पाद और हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं उन सभी मांगों को पूरा करने के लिए तैयार हों।’­कोका-कोला इस गर्मी में वैश्विक स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड ‘बॉडीआर्मरलाइट’ को भारत में पेश करने जा रही है।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement