facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

थॉमस कुक इंडिया ने ब्लिंकइट के साथ की साझेदारी, अब बॉर्डरलेस मल्टी करेंसी कार्ड मिनटों में घर पर मिलेगा

Advertisement

इस साझेदारी के माध्यम से ब्लिंकइट दिल्ली, बेंगलूरु और मुंबई में थॉमस कुक के बॉर्डरलेस ट्रैवल कार्ड और स्टडी बडी की डिलिवरी घर पर ही मुहैया कराएगी

Last Updated- September 25, 2025 | 10:37 PM IST
Blinkit
प्रतीकात्मक तस्वीर

थॉमस कुक इंडिया ने कुछ ही मिनटों में बॉर्डरलेस मल्टी करेंसी कार्ड डिलिवर करने और अपने डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को बेहतर बनाने के लिए क्विक-कॉमर्स फर्म ब्लिंकइट के साथ साझेदारी की है।

थॉमस कुक इंडिया के विदेशी मुद्रा और भुगतान समाधान के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपेश वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता तेजी, गति और सुविधा की उम्मीद करते हैं। ऐसे में थॉमस कुक इंडिया का लक्ष्य ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बनाना है जहां वह अपने ग्राहकों की जरूरतें पूरी कर सके और अपने डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को बेहतर बना सके।

इस साझेदारी के माध्यम से ब्लिंकइट दिल्ली, बेंगलूरु और मुंबई में थॉमस कुक के बॉर्डरलेस ट्रैवल कार्ड (सैर-सपाटा करने वालों के लिए) और स्टडी बडी (छात्रों के लिए) की डिलिवरी घर पर ही मुहैया कराएगी। वर्मा ने कहा कि ग्राहकों को दस मिनट के भीतर ब्लैंक फॉरेक्स कार्ड मिल जाएगा। इसके बाद ग्राहक या तो थॉमस कुक इंडिया की नजदीकी शाखा में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं या वर्चुअल केवाईसी प्रक्रिया का विकल्प चुन सकते हैं। कार्ड पर आवश्यक राशि कंपनी द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से डाली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी इस सेवा को दूसरे महानगरों और मझोले व छोटे शहरों में भी शुरू करने की योजना बना रही है। अभी थॉमस कुक इंडिया की भारत के 70 शहरों में 140 शाखाएं हैं। इसके अलावा, कंपनी विदेशी मुद्रा खंड में अपनी डिजिटल पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है। अभी उसकी पहुंच लगभग 20 से 25 प्रतिशत है। वर्मा ने कहा कि थॉमस कुक इंडिया को आने वाले वर्षों में यह खंड 35 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।

इसी तरह, बुधवार को, डेल्फी वर्ल्ड मनी ने घोषणा की कि उसने ईबिक्स ग्रुप की एक ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज फर्म ईबिक्स ट्रैवल्स में मैनेजमेंट कंट्रोल के साथ महत्त्वपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement