facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

AGM में वीणा मोदी के वोट देने पर रोक नहीं

Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने गॉडफ्रे फिलिप्स की एजीएम में वीणा मोदी को मतदान से रोकने की याचिका खारिज की

Last Updated- September 05, 2024 | 10:31 PM IST
Godfrey Phillips AGM

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को होने वाली गॉडफ्रे फिलिप्स की सालाना आम बैठक (एजीएम) में अपनी दादी वीणा मोदी को मतदान से रोकने वाली रुचिर मोदी की याचिका आज खारिज कर दी। अदालत ने वीणा मोदी को कंपनी के प्रबंध निदेशक के तौर पर प्राप्त पारिश्रमिक और लाभों के बारे में छमाही आधार पर हलफनामा दाखिल करने का भी आदेश दिया है।

न्यायालय ने यह भी कहा है कि अगर अदालत प्रबंध निदेशक के तौर पर उनकी नियुक्ति के खिलाफ कोई आदेश देती है तो उन्हें इक्विटी का दावा किए बगैर अपना इस्तीफा देना होगा और यह जानकारी को शुक्रवार को होने वाली एजीएम में भी बतानी होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी ने अपनी दादी को केके मोदी फैमिली ट्रस्ट में मैनेजिंग ट्रस्टी के पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने यह भी मांग रखी कि ट्रस्ट की परिसंपत्तियों को बेचने और उसकी मिली शुद्ध रकम को परिवार के चारों हिस्सों में बांटने के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया जाए।

अदालत का फैसला कंपनी की सालाना आम बैठक से एक दिन पहले आया है, जिसमें वीणा मोदी को केके मोदी फैमिली ट्रस्ट की ओर से मतदान की अनुमति दी गई है। कंपनी में ट्रस्ट की करीब 47.5 फीसदी हिस्सेदारी है और साझेदार वैश्विक दिग्गज कंपनी फिलिप मॉरिस इंटरनैशनल के पास 25 फीसदी से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement