facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

भारत में बढ़ा 5G का दबदबा…यह राज्य है पहले नंबर पर

Last Updated- April 21, 2023 | 10:59 PM IST
Most 5G users experience reduced 'call drops', faster 'data speeds' 5G यूजर्स में अधिकांश ने 'कॉल ड्रॉप' में कमी, तेज 'डेटा स्पीड' का अनुभव किया

दूरसंचार विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़े से पता चलता है कि भारत में 2 अप्रैल तक 1.4 लाख 5G बेस स्टेशन (BTS) थे, जिन्हें 5G रेडियो भी कहा जाता है।

आंकड़े से पता चलता है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में BTS की संख्या सर्वाधिक थी। BTS किसी मोबाइल नेटवर्क में एक फिक्स्ड रेडियो ट्रांससीवर होता है, जिसे अक्सर मोबाइल टावर पर लगाया जाता है।

दो दूरसंचार कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel मौजूदा समय में 5G दबदबे की दौड़ में हैं, और 5G BTS को पूरे देश के शहरों में तेजी से जोड़ रही हैं। कुल लगाए गए BTS की संख्या 16 फरवरी को 84,346 थी और पिछले साल 20 दिसंबर को 20,980 थी।

सरकार ने शुरू में दोनों दूरसंचार कंपनियों के लिए हर सप्ताह कम से कम 10,000 BTS लगाना अनिवार्य बना दिया था।

कंपनियों के आंकड़े अलग-अलग

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के एक अ​धिकारी ने कहा, ‘शुरू में लॉजिस्टिक समस्याएं थीं। इनमें से ज्यादातर समस्याओं को दूर कर लिया गया है, लेकिन कई अभी भी बरकरार हैं। कंपनी को दिसंबर 2023 तक हरेक कस्बे और तहसील में 5G उपकरण लगाए जाने का भरोसा है।’

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि रिलायंस जियो के 5G रेडियो की संख्या मार्च के शुरू तक एयरटेल के मुकाबले 4 गुना से ज्यादा थी।
2 मार्च को, भारती एयरटेल ने 19,142 BTS के साथ 500 से ज्यादा शहरों में 5G सेवा की पेशकश की थी, जबकि जियो ने 82,509 BTS के साथ 450 शहरों में यह सेवा शुरू की।

छोटे टावरों पर नजर

एक मुख्य समस्या कुछ मामलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए लंबी और जटिल मंजूरी प्रक्रिया है। 5G की तेज पेशकश और शहरी इलाकों में बेहतर कवरेज सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा मौजूदा मंजूरी प्रक्रिया में कम क्षमता के 5G ट्रांससीवरों के इंस्टॉलेशन को अलग रखे जाने की संभावना है।

Also read: Netflix यूजर्स के लिए खुशखबरी! मंथली प्लान होंगे सस्ते, मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर्स

इससे बिजली के खंभों, बस स्टॉप और ट्रैफिक लाइटों जैसी जगहों पर 600 वॉट से कम रेडिएशन पावर के कम विद्युत आधार वाले ट्रांससीवर स्टेशन (LPBTS) लगाने में मदद मिलेगी। लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह कदम कब उठाया जाएगा।

पिछले साल नवंबर में, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने LPBTS या छोटे टावरों की खास श्रेणी पर ध्यान केंद्रित किया था।

First Published - April 21, 2023 | 7:48 PM IST

संबंधित पोस्ट