facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मिशन की सुरक्षा पर चिंता, भारत ने बांग्लादेशी उच्चायुक्त को तलब किया

Advertisement

ढाका में चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों पर आपत्ति, भारत ने निष्पक्ष चुनाव की मांग दोहराई

Last Updated- December 18, 2025 | 7:51 AM IST
India, Bangladesh

भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला को तलब करके ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न करने की कुछ चरमपंथी तत्त्वों की साजिश को लेकर विरोध दर्ज कराया। भारत ने बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और स्वतंत्र, निष्पक्ष व विश्वसनीय संसदीय चुनाव कराने की अपनी मांग को दोहराया। चुनाव 12 फरवरी को होने हैं।

मामले से परिचित लोगों के अनुसार, हामिदुल्ला को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और उन्हें एक औपचारिक राजनयिक नोटिस सौंपा गया। उन्होंने बताया कि कुछ चरमपंथी तत्त्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के आसपास विरोध प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा के बाद भारत ने यह कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि ‘बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्त्वों द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह खारिज करता है।’

हमीदुल्ला को तलब किए जाने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो इन घटनाओं की गहन जांच की है और न ही इनके संबंध में भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा किए हैं।’

 

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 7:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement