facebookmetapixel
Advertisement
MCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखें

एडटेक में बड़ा बदलाव: सिम्पलीलर्न दोबारा लॉन्च करेगा स्टडी अब्रॉड प्रोग्राम, CEO ने बताया पूरा रोडमैप

Advertisement

ब्लैकस्टोन सम​र्थित इस कंपनी ने वर्ष 2024 में अपने स्टडी अब्रॉड और फ्रेशर अप​स्किलिंग वर्टिकलों को बंद कर दिया था, क्योंकि इनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं था। 

Last Updated- March 10, 2025 | 10:32 PM IST
सिम्पलीलर्न के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी कृष्ण कुमार

डिजिटल अप​स्किलिंग पाठ्यक्रम मुहैया कराने वाली एडटेक फर्म सिम्पलीलर्न अपने दो प्रमुख वर्टिकलों ‘फ्रेशर अप​स्किलिंग’ और ‘स्टडी अब्रॉड’ को फिर से पेश करने की योजना बना रही है। पिछले साल इन्हें बंद कर दिया गया था। सिम्पलीलर्न के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि अपनी महत्वपूर्ण वापसी के हिस्से के रूप में कंपनी इन सेवाओं के पुनर्निर्माण के लिए अधिग्रहणों की भी संभावना तलाशेगी।

ब्लैकस्टोन सम​र्थित इस कंपनी ने वर्ष 2024 में अपने स्टडी अब्रॉड और फ्रेशर अप​स्किलिंग वर्टिकलों को बंद कर दिया था, क्योंकि इनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं था। 

फ्रेशर अप​​स्किलिंग बाजार के लगातार उत्साह को ध्यान में रखते हुए कुमार ने कहा, ‘हम पेशेवरों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन पहली बार नौकरी चाहने वालों के लिए उतने ज्यादा उत्साहित हैं। इस समय  हम ग्राहकों को पूरी तरह से ऑनलाइन ही जोड़ रहे हैं। लेकिन फ्रेशर बाजार में प्रवेश के लिए कॉलेजों को सीधे पाठ्यक्रम बेचने की आवश्यकता है, जो हमारी मुख्य क्षमता नहीं है।’ मौजूदा समय में, कंपनी फ्रेशरों के लिए केवल फ्री ​स्किलिंग कोर्स उपलब्ध कराती है।

स्टडी अब्रॉड व​र्टिकल के बारे में कुमार ने कहा कि कंपनी ने परिचालन बंद कर दिया, क्योंकि वह इसके परिणाम से संतुष्ट नहीं थी। कुमार ने बताया कि सिम्पलीलर्न का लक्ष्य भारत और अमेरिका में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाना है। कंपनी की प​​श्चिम ए​शिया और दक्षिण पूर्व एशिया में भी विस्तार की योजना है। 

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement