facebookmetapixel
Advertisement
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौके

निविदा प्रक्रिया में सुधार की दरकार: अनिल एम नाइक

Advertisement

नाइक ने खास बातचीत में कहा, सऊदी अरब से L&T को अरबों डॉलर के ठेके मिल रहे हैं, लेकिन बड़े ठेके कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कंपनियों को दिए जा रहे हैं

Last Updated- August 08, 2023 | 10:17 PM IST
Tendering process for large projects needs fixing: Naik

निर्माण के सरकारी ठेके देने के लिए निविदा की प्रक्रिया बिगड़ चुकी है और उसे फौरन दुरुस्त करने की जरूरत है ताकि बढ़ती लागत पर अंकुश लगाया जा सके। यह बात देश की सबसे बड़ी निर्माण एवं इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो के गैर-कार्यकारी चेयरमैन अनिल एम नाइक ने कही।

नाइक बुधवार को बतौर गैर-कार्यकारी चेयरमैन आखिरी बार एलऐंडटी के शेयरधारकों से मुखातिब होंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वह निविदा प्रणाली को दुरुस्त करने या राष्ट्रीय हित की किसी अन्य परियोजना के लिए सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं बशर्तें उन्हें नई दिल्ली के चक्कर न लगाने पड़ें।

नाइक ने खास बातचीत में कहा, सऊदी अरब से एलऐंडटी को अरबों डॉलर के ठेके मिल रहे हैं, लेकिन बड़े ठेके कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कंपनियों को दिए जा रहे हैं। ऐसे में कम अनुभव वाली कंपनियां पीछे रह जाती हैं और पूरी परियोजना में देर हो जाती है।’ उन्होंने कहा, ‘अक्सर कम अनुभव वाली कंपनियां कम बोली लगाकर परियोजना पा लेती हैं। मगर वे परियोजना को समय पर पूरी नहीं कर पातीं। राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव की जरूरत है।’

उदाहरण के लिए दक्षिण मुंबई से हवाई अड्डे को जोड़ने वाली 37,000 करोड़ रुपये की मुंबई मेट्रो 3 परियोजना के दो हिस्से एलऐंडटी लगभग पूरे कर चुकी है, लेकिन इस परियोजना के कई हिस्से दूसरी कंपनियां अभी तक पूरे नहीं कर पाई हैं। इससे परियोजना चालू होने में देर हो रही है।

नाइक ने कहा, ‘भारत में हम प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए परियोजना को कई हिस्सों में बांट देते हैं। मगर हमने देखा है कि तकनीकी तौर पर कम अनुभवी ठेकेदार अक्सर परियोजना पूरी करने में नाकाम रहते हैं। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को निविदा प्रक्रिया सुधारनी चाहिए ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें। साथ ही लागत भी न बढ़ने दी जाए क्योंकि इसका खमियाजा अंतत: जनता को ही भुगतना पड़ता है।’

नाइक ने 1999 में जब सीईओ एवं एमडी के तौर पर एलऐंडटी की कमान संभाली थी तो कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,000 करोड़ रुपये था। मगर अब वह बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसका श्रेय नाइक को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए राजमार्गों, बुलेट ट्रेन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की तस्वीर ही बदल डाली है।

नाइक ने कहा, ‘कई दलों के गठबंधन वाली सरकार कारोबार के लिहाज से ठीक नहीं होती। 1990 के दशक जैसी गठबंधन सरकार आने से अराजकता को बढ़ावा मिलता है। भारत में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने में मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड अनुकरणीय है।’

जनवरी में किए गए एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए नाइक ने कहा कि सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता के तौर पर मोदी की रेटिंग सबसे अधिक 78 फीसदी है। वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की 40 फीसदी रेटिंग से बहुत आगे हैं। नाइक ने कहा, ‘अगर भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ना है तो हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और मोदी जैसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नेता को हटाने का कोई भी प्रयास देश के लिए अच्छा नहीं है।’

नाइक ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वह अगले साल तक एलऐंडटी माइंडट्री के चेयरमैन की अपनी भूमिका में व्यस्त रहेंगे और उसके बाद कंपनी की कमान एलऐंडटी के एमडी एवं सीईओ एसएन सुब्रमण्यन को सौंप देंगे। नाइक एलऐंडटी एम्प्लॉयी ट्रस्ट के चेयरमैन भी बने रहेंगे। इस ट्रस्ट की एलऐंडटी में 13.7 फीसदी हिस्सेदारी है। एलऐंडटी के 10,000 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद पूरी होने पर ट्रस्ट की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 14 फीसदी होने का अनुमान है।

नाइक मुंबई और दक्षिणी गुजरात में स्कूल एवं अस्पताल की स्थापना जैसे अपने व्यक्तिगत धर्मादा कार्यों पर भी नजर रखेंगे।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement