facebookmetapixel
Advertisement
Nifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटBehari Lal Engineering IPO Listing: आज शेयर बाजार में होगी एंट्री, GMP से 46% तक मुनाफे के संकेत; जानें पूरी डीटेलStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश

कर्मियों को GenAI में प्रशिक्षित करेगी TCS

Advertisement

गणेशन ने कहा ‘ कार्यबल तैयार हो रहा है। आने वाले समय में पूरा संगठन स्वयं (जेन) एआई के लिए तैयार होगा।’

Last Updated- January 16, 2024 | 11:13 PM IST
TCS

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने पांच लाख से अधिक सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के कार्यबल को जेनेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आगामी अवसरों के लिए प्रशिक्षित करेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी द्वारा हाल ही में गठित ‘एआई.क्लाउड’ इकाई के प्रमुख शिवा गणेशन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक व्यावसायिक अवसर के रूप में जेनेरेटिव एआई अभी अपने शुरुआती दौर में है और इसका इस्तेमाल अभी कम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों के लिए जारी काम में तेजी लाने के लिए जेन एआई से प्राप्त जानकारी का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने कुछ महीने पहले 250 जेनरेटिव एआई संचालित परियोजनाओं में शामिल होने की भी घोषणा की थी।

गणेशन ने कहा, ‘अभी शायद इसका इस्तेमाल कम हो रहा है। यह बड़े बदलाव से पहले का दौर है। हम पूरक संपत्तियों और वृद्धि के बारे में भी बात करते हैं। क्या इसके लिए कोई समयसीमा है, मुझे लगता है कि अभी इंतजार करें और देखें। आने वाली तिमाहियों में इसके सही परिणाम सामने आएंगे।’

उन्होंने कहा ‘ कार्यबल तैयार हो रहा है। आने वाले समय में पूरा संगठन स्वयं (जेन) एआई के लिए तैयार होगा।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रगति को देखते हुए करीब सात महीने में 1.50 लाख से अधिक कर्मचारी प्रशिक्षित हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 11:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement