facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

जुलाई की छंटनी के बाद टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से कम हुई

Advertisement

कई वर्षों में शायद ऐसा पहली बार है, जब देश की इस सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट आई है

Last Updated- October 09, 2025 | 11:11 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के कर्मचारियों की संख्या 30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में घटकर 5,93,314 रह गई और तिमाही आधार पर 19,755 कर्मचारी घट गए। पहली तिमाही में इसने 5,090 कर्मचारी जोड़े थे। कई वर्षों में शायद ऐसा पहली बार है, जब देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट आई है और यह गिरावट जुलाई में लगभग 12,260 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद आई है।

यह कंपनी के इतिहास में दूसरी बड़ी छंटनी थी। इससे पहले साल 2012 में ऐसी छंटनी हुई थी, जब लगभग 2,500 कर्मचारियों को खराब प्रदर्शन की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था।

इस कदम ने सुस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था, भू-राजनीतिक तनाव, टैरिफ संबंधी चिंताओं और उत्तरी अमेरिका में, जो उनका निरंतर सबसे बड़ा बाजार रहा है, मंदी के बीच भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियों की गंभीरता को दर्शाया। यह कंपनी एआई और कमजोर कारोबारी माहौल से जुड़ी समस्याओं को स्वीकार करने वाली शीर्ष पांच कंपनियों में पहली कंपनी बन गई।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement