facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

टीसीएस ने मिस्त्री को हटाने के लिए बोर्ड बैठक नहीं बुलाई

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:06 AM IST

सर्वोच्च न्यायालय को दिए अपने हलफनामे में मिस्त्री की कंपनियों ने कहा है कि टाटा संस की सूचीबद्घ सहायक इकाई टीसीएस के बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को हटाने के लिए बोर्ड बैठक आयोजित नहीं की थी, बल्कि वह ऐसा करने के लिए टाटा संस के एक अधिकारी के निर्देश पर निर्भर रहा।
टीसीएस हालांकि मिस्त्री बनाम टाटा मामले के लिए पक्ष नहीं थी, लेकिन एनसीएलएटी के आदेश से परेशान होने का दावा करते हुए इस सॉफ्टवेयर निर्यातक ने सर्वोच्च न्यायालय में अनुरोध दर्ज कराया। इस तरह से टीसीएस का बोर्ड अब विभिन्न अनियमितताओं (पहले टीसीएस के चेयरमैन और फिर निदेशक के तौर पर मिस्त्री को हटाने) के लिए सर्वोच्च न्यायालय में जवाबदेह बन गया है।
दिसंबर 2019 में, जहां टाटा-मिस्त्री की कानूनी लड़ाई पर फैसला सुनाते हुए एनसीएलएटी ने मिस्त्री को टीसीएस के निदेशक के तौर पर बहाल किया था, वहीं टीसीएस इस आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - July 29, 2020 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement