facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

TCS के गठजोड़ को BSNL से 4G नेटवर्क का 15,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 11:27 AM IST
BSNL

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले गठजोड़ को भारत संचार निगम लि. (BSNL) से 4G नेटवर्क लगाने का 15,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

TCS ने सोमवार को बयान में कहा कि उसे BSNL से 15,000 करोड़ रुपये का ‘अग्रिम खरीद ऑर्डर’ मिला है। इस घोषणा के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शुरुआत से इस सौदे की दौड़ में आगे थी। TCS देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक है। कंपनी की कुल आमदनी में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी पांच फीसदी से अधिक है।

BSNL मुंबई और नई दिल्ली को छोड़कर देशभर में फिक्स्ड लाइन और मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराती है। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियां पहले से 4G सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं और कुछेक ने चुनिंदा क्षेत्रों में 5G पेशकश भी शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 11:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement