facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Tata Steel Q3 results: मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम

Tata Steel का संचयी शुद्ध मुनाफा 513.37 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- January 24, 2024 | 10:38 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

Tata Steel Q3 results: घरेलू परिचालन में मजबूती के दम पर चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का संचयी शुद्ध मुनाफा 513.37 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,223.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 3.10 फीसदी घटकर 55,311.88 करोड़ रुपये रही, जो बाजार के अनुमान से कम है। ब्लूमबर्ग ने कंपनी आय 57,810.7 करोड़ रुपये और मुनाफा 1,687.8 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 55,682 करोड़ रुपये रही थी और उसे 6,196.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

टाटा स्टील के मुख्य कार्या​धिकारी और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि वै​श्विक परिचालन वातावरण जटिल है और चीन में आ​र्थिक नरमी के साथ ही भूराजनीतिक तनाव जिंसों के दाम को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि इन चुनौतियों के बावजूद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का मार्जिन बेहतर रहा है।

कंपनी का भारतीय कारोबार दमदार रहा और एकल आधार पर टाटा स्टील का शुद्ध मुनाफा 4,653.04 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एकल आधार पर आय 34,681.90 करोड़ रुपये रही।

First Published - January 24, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट