facebookmetapixel
Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

Tata Steel Q1 Results: नेट प्रॉफिट 93 फीसदी घटकर 524.85 करोड़ रुपये रहा

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व  6.3 फीसदी कम होकर 59,490 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 18.6 फीसदी बढ़कर 63,430 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- July 24, 2023 | 6:48 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

टाटा स्टील का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (Q1F24) के दौरान नेट मुनाफा 93 फीसदी घटकर 524.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी ने एक्सचेंजों को फाइलिंग में यह जानकारी दी।

Tata Steel ने पिछले साल की समान तिमाही में 12.8 फीसदी की नेट प्रॉफिट में गिरावट देखी थी, जिसके बाद कंपनी ने 7,765 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं कंपनी ने पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही (Q4F23) में नेट प्रॉफिट में 82.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और इसका मुनाफा 1,704.86 करोड़ रुपये रहा। हालांकि पिछली तिमाही में मुनाफे में कमी की वजह कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्टील का प्रसार था।

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व  6.3 फीसदी कम होकर 59,490 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 18.6 फीसदी बढ़कर 63,430 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 9.17 फीसदी की गिरावट के साथ 62,961.54 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

First Published - July 24, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट